ADR रिपोर्ट: भाजपा को 2024-25 में 6074 करोड़ का दान, कांग्रेस को महज 517 रुपये

कांग्रेस और अन्य दलों की स्थिति और कॉरपोरेट सेक्टर की भूमिका

ADR रिपोर्ट: भाजपा को 2024-25 में 6074 करोड़ का दान, कांग्रेस को महज 517 रुपये
(एडिटेड इमेज)

नई दिल्ली: देश में राजनीतिक फंडिंग को लेकर एक महत्वपूर्ण आंकड़ा सामने आया है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे में करीब 161 प्रतिशत की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

राजनीतिक फंडिंग सर्वे 2024-25

0
Total Funding (₹ Crore)
0%
Funding Growth
0%
Corporate Share

ADR की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस अवधि में 20 हजार रुपये से अधिक के दान की कुल राशि लगभग 6,648.56 करोड़ रुपये रही. यह रकम कुल 11,343 दानकर्ताओं के माध्यम से विभिन्न राजनीतिक दलों तक पहुंची.

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा चंदा प्राप्त हुआ. पार्टी को करीब 6,074 करोड़ रुपये की राशि 5,522 दान के जरिए मिली. वहीं कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही, जिसे करीब 517.39 करोड़ रुपये का चंदा 2,501 दानकर्ताओं से मिला.

Read More.. रांची में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत

आंकड़ों के अनुसार, भाजपा को मिला चंदा कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और सीपीआई (एम) को मिले कुल चंदे से लगभग दस गुना अधिक रहा. वर्ष 2024-25 में राजनीतिक दलों की कुल फंडिंग में करीब 4,104 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी दर्ज की गई.

Read More.. Koderma News: अस्पतालों और वृद्धाश्रमों में जैन महिला समाज ने पहुँचाई आर्थिक मदद और सेवा

यदि पिछले वर्ष से तुलना करें, तो भाजपा के चंदे में करीब 171 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. वित्तीय वर्ष 2023-24 में पार्टी को लगभग 2,243.94 करोड़ रुपये का चंदा मिला था, जो अब बढ़कर करीब 6,074 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

Read More.. Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग

कांग्रेस की फंडिंग में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई. पार्टी को 2023-24 में करीब 281.48 करोड़ रुपये मिले थे, जो 2024-25 में बढ़कर लगभग 517.39 करोड़ रुपये हो गए.
इसी अवधि में आम आदमी पार्टी को करीब 27.04 करोड़ रुपये और एनपीईपी को लगभग 1.94 करोड़ रुपये का चंदा प्राप्त हुआ.

रिपोर्ट यह भी संकेत देती है कि राजनीतिक फंडिंग में कॉरपोरेट क्षेत्र का प्रभाव अभी भी प्रमुख बना हुआ है. वर्ष 2024-25 में कुल चंदे का करीब 92 प्रतिशत, यानी लगभग 6,128.78 करोड़ रुपये, कॉरपोरेट दान के माध्यम से प्राप्त हुआ. यह राशि कुल 3,244 दान के जरिए राजनीतिक दलों तक पहुंची.

Edited By: Samridh Desk

Latest News

Giridih News: किसानों को मिला प्रशिक्षण, ऑर्गेनिक खेती से आय बढ़ाने पर जोर Giridih News: किसानों को मिला प्रशिक्षण, ऑर्गेनिक खेती से आय बढ़ाने पर जोर
कभी सोचे ना थे, महादेव: अन्याय और आस्था पर भावुक कविता
Pakur News: खनन घोटाले पर BJP का हमला, CBI जांच की उठी मांग
Sahebganj News: शॉर्ट सर्किट से हाइवा में लगी आग, चालक-उपचालक ने कूदकर बचाई जान
Pakur News: ईस्टर पर चर्चों में उमड़ी भीड़, जुली हेंब्रम ने दिया प्रेम और शांति का संदेश
Dumka News: संताल समाज की पहल: मांझी थान में हर सप्ताह होगी पूजा, युवाओं को जोड़ने का प्रयास
Ranchi News: मानवता की मिसाल, मुक्ति संस्था ने 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
Bokaro News: चुआड़ विद्रोह के नायक रघुनाथ महतो की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
ईस्टर पर जमशेदपुर में विशेष प्रार्थना, कब्रिस्तानों में श्रद्धालुओं की भीड़
Ranchi News: जनजागरण और एकता के लिए कांके में होगा बड़ा हिंदू सम्मेलन
Khunti News: गैस संकट पर भड़के कालीचरण मुंडा, प्रशासन को दी सख्त चेतावनी
थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें