हजारीबाग
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Hazaribagh News: सफाई मित्रों को मिला सम्मान, अब वेतन के लिए नहीं करनी पड़ेगी हड़ताल: महापौर
Published On
By Anjali Sinha
हजारीबाग नगर निगम में सरहुल, रामनवमी और महावीर जयंती के दौरान शहर की व्यवस्था दुरुस्त रखने वाले सफाई मित्रों और निगम कर्मियों को भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। महापौर अरविंद कुमार राणा ने इस अवसर पर बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि अब कर्मियों को वेतन के लिए हड़ताल नहीं करनी पड़ेगी और उनका दुर्घटना बीमा प्रीमियम भी निगम भरेगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जमादारों और पर्यवेक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। Hazaribagh News: लोकसभा में गूंजा मानव-हाथी संघर्ष का मुद्दा, सांसद मनीष जायसवाल ने बताया राष्ट्रीय संकट
Published On
By Anjali Sinha
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने लोकसभा में झारखंड सहित देश भर में बढ़ते मानव-हाथी संघर्ष पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने जनवरी माह में झारखंड में हुई 20 मौतों का हवाला देते हुए सरकार से एलीफेंट कॉरिडोर को सुरक्षित करने, अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने और वर्तमान 4 लाख रुपये के मुआवजे को बढ़ाकर न्यायसंगत बीमा व्यवस्था लागू करने की मांग की। सांसद ने अवैध खनन और वन अतिक्रमण को इस समस्या की मुख्य वजह बताया। Hazaribagh News: विष्णुगढ़ हत्याकांड का खुलासा: तंत्र-मंत्र के जाल में फंसी मां ने ही रची थी मासूम के कत्ल की साजिश
Published On
By Anjali Sinha
हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुम्बा गांव में अंधविश्वास के चलते एक मासूम बच्ची की 'बलि' देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच में पता चला कि मृतका की सगी मां ने अपने बेटे की बीमारी ठीक करने के लिए एक तांत्रिक महिला (भगतिन) के साथ मिलकर अपनी बेटी की हत्या कर दी। हजारीबाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका की मां, तांत्रिक महिला और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पाकुड़ में ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Published On
By Mohit Sinha
पाकुड़ जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के पीपलजोरी मोड़ के पास एक व्यक्ति को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। Hazaribagh News: केरेडारी में दर्दनाक हादसा, NTPC वाहन ने ली एक की जान
Published On
By Anshika Ambasta
हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चट्टीबारियातु निवासी सुनील सोनी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे NTPC परियोजना से जुड़े भारी वाहन की चपेट में आ गए। नशे में डूबती युवा पीढ़ी: समाज के लिए खतरनाक संकेत
Published On
By Anshika Ambasta
हजारीबाग में रामनवमी 2026 के दौरान नशे की बढ़ती खपत ने समाज के सामने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवा पीढ़ी तेजी से नशे के गर्त में जा रही है, जो भविष्य के लिए आत्मघाती संकेत है। मासूम की हत्या और जुलूस हिंसा से दहला इलाका, भाजपा नेत्री पहुंचीं पीड़ितों के घर
Published On
By Anshika Ambasta
हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ और कटकमसांडी में हुई दो दर्दनाक घटनाओं से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची की दरिंदगी के बाद हत्या और कटकमसांडी में रामनवमी जुलूस के दौरान एक व्यक्ति की हत्या ने लोगों को झकझोर दिया है। Hazaribagh News: अन्नदा चौक पर जाम से जनता त्रस्त, भाजपा नेता भैया अभिमन्यु प्रसाद खुद सड़क पर उतरे
Published On
By Anjali Sinha
शहर के व्यस्ततम अन्नदा चौक पर भीषण जाम की समस्या को देखते हुए भाजपा नेता भैया अभिमन्यु प्रसाद स्वयं सड़क पर उतर आए। उन्होंने न केवल यातायात सुचारू कराया, बल्कि बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को हटवाकर लोगों को राहत दिलाई। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से स्थायी समाधान और जनता से यातायात नियमों के पालन की अपील की, ताकि अस्पताल जाने वाले मरीजों और आम राहगीरों को परेशानी न हो। Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस बना खूनी मैदान मामूली विवाद में अधेड़ की चाकू मारकर हत्या
Published On
By Anjali Sinha
गदोखर इलाके में रामनवमी जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में रामकुमार साव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी करन यादव ने टोकने पर तैश में आकर वारदात को अंजाम दिया। पेलावल थाना पुलिस और एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी करन, उसके साथी 'छोटा डॉन' और पिता अरुण यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून से सनी भुजाली भी बरामद कर ली है। Hazaribagh News: शेफाली गुप्ता ने भाजपा महिला मोर्चा के साथ अनुमंडल कार्यलय में सौंपा ज्ञापन
Published On
By Anjali Sinha
विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय मासूम के साथ हुई दरिंदगी और उसकी निर्मम हत्या के विरोध में पूरे जिले में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस जघन्य अपराध के खिलाफ भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता और भाजपा महिला मोर्चा ने अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के लिए फांसी जैसी कठोर सजा की मांग की है। शेफाली गुप्ता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की त्वरित जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। Hazaribagh News: ग्रामीणों ने शराब बिक्री नहीं करने का लिया निर्णय
Published On
By Anjali Sinha
बड़कागाँव: प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम मरदु सोती के शिव मंदिर प्रांगण में समाजसेवी विनोद यादव के मार्गदर्शन पर समाज के अध्यक्ष अजय कुमार रजवार की अध्यक्षता में नशा उन्मूलन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। गांव में किसी प्रकार का मादक... विष्णुगढ़ दुष्कर्म मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग से आजसू पार्टी ने की शिकायत
Published On
By Anshika Ambasta
हजारीबाग के विष्णुगढ़ कुसुंभा गांव में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म और हत्या के मामले में आजसू पार्टी ने राष्ट्रीय महिला आयोग से शिकायत की है। पार्टी महासचिव संजय मेहता ने आयोग को आवेदन भेजा, जिसे स्वीकार कर लिया गया। 