पलामू
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Palamu News: MMCH में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Published On
By Anjali Sinha
मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) के प्रसव कक्ष में ड्यूटी के दौरान लैब टेक्नीशियन संजीव मिश्रा के नदारद रहने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। 01 अप्रैल की रात टेक्नीशियन का मोबाइल बंद मिलने और मरीजों को हुई भारी परेशानी के बाद अस्पताल अधीक्षक ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। '104 पोर्टल' पर दर्ज इस शिकायत पर अब दोषी कर्मी के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की तैयारी है। Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Published On
By Anjali Sinha
मेदिनीनगर के छात्र नेता एवं समाजसेवी सतनारायण शुक्ला ने नगर आयुक्त जावेद हुसैन से मुलाकात कर डाल्टनगंज नगर निगम क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शाहपुर डंपिंग साइट पर कचरा जलाने से फैल रहे प्रदूषण, सिंगरा खुर्द में पार्क निर्माण और जर्जर सड़कों जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। नगर आयुक्त ने समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया है। Palamu News: पेंशन योजनाओं में आएगी पारदर्शिता, सामाजिक अंकेक्षण के लिए कार्यशाला आयोजित
Published On
By Anjali Sinha
छत्तरपुर: केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर छतरपुर प्रखंड परिसर में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य योजनाओं की पारदर्शिता, प्रभावशीलता और लाभार्थियों तक सही तरीके से लोगों को सुनिश्चित करना रहा।... Palamu News: डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति दिसंबर 2025 तिमाही की बैठक संपन्न
Published On
By Anjali Sinha
पलामू समाहरणालय में वित्त मंत्री राधा कृष्णा किशोर और उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कृषि ऋण के लक्ष्यों में आई कमी पर चिंता जताई गई और बैंकों को KCC के लंबित आवेदनों को शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया गया। मंत्री ने एमएसएमई और महिलाओं को ऋण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष बल दिया। Palamu News: नगर अध्यक्ष ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया सम्मानित
Published On
By Anjali Sinha
छतरपुर के कोलंबस पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार “चुनमुन” गुप्ता ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि सुदृढ़ शिक्षा और संस्कार ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मंजीत यादव और मंटू कुमार यादव ने भी विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और अनुशासन का पाठ पढ़ाया। Palamu News: कैंसर जागरूकता से बचाव संभव, समय पर जांच जरूरी: डॉ. स्मृति नेहा
Published On
By Anjali Sinha
छतरपुर स्थित गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज में नेशनल कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में दिल्ली अपोलो की विशेषज्ञ डॉ. स्मृति नेहा ने सर्वाइकल, स्तन और ब्लड कैंसर के लक्षणों व बचाव पर विस्तार से जानकारी दी। कॉलेज सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने कीमोथेरेपी और नियमित चेकअप के महत्व को समझाया। Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Published On
By Anjali Sinha
विश्रामपुर थाना क्षेत्र के छिपादोहर स्थित सोनपुरवा टांड़ के पास झाड़ियों से मंगलवार को एक 20-22 वर्षीय अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद किया गया। अपराधियों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से युवक के कमर के ऊपरी हिस्से को जला दिया है। एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया है। पुलिस ने युवक के कपड़ों और जूतों का विवरण जारी कर आम जनता से पहचान करने में सहयोग की अपील की है। Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Published On
By Anjali Sinha
'हम' (सेक्युलर) पार्टी के पलामू जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड सरकार पर पलामू प्रमंडल की अनदेखी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सिंचाई और रोजगार के अभाव में पलामू 'मजदूरों की फैक्ट्री' बनकर रह गया है। तिवारी ने JTET परीक्षा में मगही, भोजपुरी और उर्दू को दरकिनार करने को युवाओं के खिलाफ साजिश बताया और स्थानीय जन प्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी तीखे सवाल खड़े किए। Palamu News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 216 किलो डोडा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Published On
By Anjali Sinha
पलामू जिले की मनातू थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी कर एक लग्जरी XUV-500 कार से 216 किलोग्राम डोडा (अफीम का चूरा) बरामद किया है। पुलिस ने मौके से उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी संजीव शर्मा और गढ़वा के निजामुद्दीन राईन को गिरफ्तार किया है। यह खेप चतरा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। Palamu News: बेटे से विवाद के बाद मां ने खाई दवा की ओवरडोज, हालत नाजुक
Published On
By Anjali Sinha
पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़वा गांव में 'समूह लोन' के पैसों को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में एक 45 वर्षीय महिला अनीता देवी ने दवा की ओवरडोज ले ली। बेटे सुरिन्स कुमार द्वारा लोन के पैसे ले जाने के विरोध और बहस से क्षुब्ध होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। वर्तमान में महिला को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। Palamu News: सामाजिक सुरक्षा एवं श्रमिक कल्याण योजनाओं की प्रगति पर उपायुक्त ने की व्यापक समीक्षा
Published On
By Anjali Sinha
पलामू उपायुक्त ने मेदिनीनगर में सामाजिक सुरक्षा और श्रम विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक कर जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति जांची। उन्होंने वात्सल्य धाम में रह रहे बच्चों के संरक्षण और डीसीपीयू कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया को एक सप्ताह में पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया। बैठक में फोस्टर केयर और स्पॉन्सरशिप योजना के साथ बाल विवाह रोकथाम हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन की सक्रियता पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा उपायुक्त ने श्रमिकों के लिए संचालित छात्रवृत्ति और औजार सहायता जैसी योजनाओं की समीक्षा की और सभी कामगारों से अपना BOCW कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाने की अपील की। Palamu News: नन्हे वैज्ञानिकों के मॉडलों ने मोह लिया मन, एस वी एलीट पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव की धूम
Published On
By Anjali Sinha
छत्तरपुर के एकमात्र सीबीएसई मान्यता प्राप्त एस वी एलीट पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम और भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके बाद नर्सरी से नवीं कक्षा तक के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 350 छात्र-छात्राओं ने 80 स्टॉल्स लगाकर शानदार विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए, जिसे अभिभावकों ने खूब सराहा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच और तकनीकी रुचि को बढ़ावा देना था। 