कोडरमा
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Koderma News: बेटियों के लिए नई पहल: उपायुक्त ऋतुराज ने किया 'विशेष माहवारी स्वच्छता कक्ष' का उद्घाटन
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा उपायुक्त ऋतुराज ने चंदवारा स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं के लिए विशेष 'माहवारी स्वच्छता कक्ष' का उद्घाटन किया। यूनिसेफ के सहयोग से निर्मित इस कक्ष का उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म प्रबंधन के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। इस अवसर पर उपायुक्त ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया और शिक्षकों को नियमित स्वच्छता कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए। Koderma News: डॉ नीरा यादव विधानसभा की 'सामान्य प्रयोजन समिति' की बनीं सभापति
Published On
By Kumar Ramesham
झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने विधानसभा की 25 समितियों का पुनर्गठन किया है, जिसमें कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव को 'सामान्य प्रयोजन समिति' का सभापति नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें 'नियम समिति' का सदस्य भी बनाया गया है। इस उपलब्धि पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। Koderma News: भक्ति का सैलाब: गजरा अर्पण और भजनों के साथ संपन्न हुआ हनुमान जन्मोत्सव
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा के अड्डी बांग्ला रोड स्थित केदारनाथ रामगोपाल फैक्ट्री में 45वां श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। सवा 25 घंटे चले अखंड संकीर्तन में धनबाद और पटना के गायकों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीरा यादव ने हनुमान जी के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। कार्यक्रम का समापन भव्य गजरा अर्पण और महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ। Koderma News: बीआर इंटरनेशनल स्कूल को मिले नए प्राचार्य, रमेश कुमार उपाध्याय ने संभाली कमान
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा स्थित बीआर इंटरनेशनल स्कूल में रमेश कुमार उपाध्याय ने नए प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया है। उनके आगमन से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। Koderma News: सदर अस्पताल में मार्च में 12 हजार से ज्यादा मरीजों का हुआ ओपीडी में इलाज
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा सदर अस्पताल ने मार्च 2026 में स्वास्थ्य सेवाओं के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अस्पताल में कुल 12,890 मरीजों का ओपीडी उपचार किया गया, जबकि प्रसूति विभाग में 392 सफल डिलीवरी दर्ज की गईं। अस्पताल प्रबंधन लगातार गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है। Koderma News: कोचिंग सेंटर से लापता नाबालिग 8 घंटे में बरामद, परिजनों ने जताया आभार
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर से लापता नाबालिग छात्र निखित कुमार को पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर जयनगर से सकुशल बरामद कर लिया। एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से बच्चे को खोज निकाला और परिजनों के सुपुर्द किया। Koderma News: साधु के भेष में लूटपाट करने वाले नशाखुरानी गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा जीआरपी ने धनबाद-गया रेलखंड पर सक्रिय एक शातिर नशाखुरानी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साधु का भेष बनाकर यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने वाले इस गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सभी अपराधी उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले हैं। Koderma News: 16 वर्षीय छात्रा का फंदे से झूलता मिला शव, प्रेम प्रसंग या साजिश?
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र के बगड़ो गांव में एक 16 वर्षीय छात्रा चांदनी कुमारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त घरवाले शादी की खरीदारी के लिए बाजार गए थे। मृतका की माँ ने इसे हत्या करार देते हुए गांव के ही एक युवक के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। Koderma News: 45वें हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, गूंजा राम नाम
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा में श्री हनुमान संकीर्तन मंडल द्वारा 45वें हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्री राम दरबार को फूलों से सजाया गया और श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए। Koderma News: डोमचांच में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत, फांसी या हत्या?
Published On
By Anshika Ambasta
डोमचांच थाना क्षेत्र के बगड़ो गांव में एक नाबालिग छात्रा चांदनी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह घर में अकेली थी जब परिजन शादी की खरीदारी के लिए बाहर गए थे। Koderma News: शॉर्ट सर्किट से फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Published On
By Anjali Sinha
तिलैया थाना क्षेत्र के करमा स्थित एक फर्नीचर गोदाम में मंगलवार तड़के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में जफीर अंसारी का 50 लाख रुपये से अधिक का कीमती फर्नीचर, फ्रिज और कूलर जलकर राख हो गया। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने घटना का कारण मकान के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार को बताया है। Koderma News: जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली, छज्जे से गिरने से माँ की मौत
Published On
By Kumar Ramesham
इंदरवा में एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय मीना देवी की अपने ही घर के छज्जे से गिरने से मौत हो गई। मृतका अपने छोटे बेटे के जन्मदिन की तैयारी में घर की साफ-सफाई कर रही थी, तभी संतुलन बिगड़ने से वह सिर के बल नीचे गिर गई। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर घंटों हंगामा किया। एसडीओ और थाना प्रभारी के हस्तक्षेप और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। 