दुमका
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... ग्रेनाइट जैवविविधता पर कुलेश भंडारी का शोध अंतरराष्ट्रीय मंच पर चयनित
Published On
By Anshika Ambasta
झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र से युवा जैवविविधता शोधकर्ता कुलेश भंडारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका शोध उष्णकटिबंधीय ग्रेनाइट आउटक्रॉप्स और माइक्रोहैबिटैट पर आधारित है, जिसे Association for Tropical Biology and Conservation Annual Meeting 2026 में मौखिक प्रस्तुति के लिए चुना गया है। Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का मसलिया दौरा, स्वास्थ्य-शिक्षा व्यवस्था की जांच
Published On
By Anshika Ambasta
दुमका जिले के मसलिया में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में HPV वैक्सीन कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अस्पताल, स्कूल, FCI गोदाम व प्रखंड कार्यालय का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Published On
By Anjali Sinha
सरैयाहाट प्रखंड की जिला परिषद सदस्य राधिका देवी साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। उनके इंडियन बैंक खाते से अपराधियों ने ₹2,99,660 की अवैध निकासी कर ली। यह ठगी 25 से 27 मार्च के बीच यूपीआई के माध्यम से की गई। बताया गया कि मोबाइल पर आए एक संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के बाद खाता खाली हो गया। राधिका देवी ने साइबर पोर्टल और संबंधित बैंक शाखा में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Published On
By Anjali Sinha
जरमुंडी थाना क्षेत्र के लगवा घाट पर अवैध बालू खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। लंबे समय से चल रहे अवैध परिवहन से नाराज लगवा गांव के लोगों ने एकजुट होकर बालू लदे पांच ट्रैक्टरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टरों से बालू का अवैध उठाव हो रहा है, जिससे राजस्व की हानि और पर्यावरण को नुकसान पहुँच रहा है। जरमुंडी पुलिस ने सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Published On
By Anjali Sinha
गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर काटा झरना पुल के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार जॉन विनय हांसदा (निवासी खरौनी बाजार) गंभीर रूप से घायल हो गए। गोपीकांदर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें 108 एम्बुलेंस से दुमका के फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। Dumka News: शहीदों के सम्मान पर सियासत! मार्केट नाम बदलने का विरोध तेज
Published On
By Mohit Sinha
दुमका में फूलो-झानो वेंडर मार्केट का नाम बदलने की खबरों के बीच इसे यथावत रखने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष को आवेदन सौंपा गया है। आवेदनकर्ताओं ने कहा कि यह मार्केट संताल हुल की वीरांगनाओं फूलो मुर्मू और झानो मुर्मू के सम्मान में बना है, इसलिए इसका नाम बदलना उचित नहीं है। Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग
Published On
By Anjali Sinha
गोपीकांदर: गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क पर गोपीकांदर बाजार हनुमान मंदिर के समीप कोयला लदा हाइवा का चक्का अचानक ब्लास्ट हो जाने से टायर में धुआं निकलते हुए आग लग गई। जिससे चालक ने बहादुरी दिखाते हुए वाहन को खड़ा... Dumka News: DTO का 'संडे सरप्राइज': दो पत्थर लदे हाईवा जब्त, मची खलबली
Published On
By Anjali Sinha
दुमका के जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने रविवार सुबह शिकारीपाड़ा में झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्थर लदे दो हाईवा जब्त किए। रूटीन जांच के दौरान ये वाहन बिना किसी वैध परिवहन चालान और क्षमता से अधिक लोड के पाए गए। डीटीओ ने दोनों वाहनों को जब्त कर शिकारीपाड़ा थाना को सौंप दिया है और मामले की विस्तृत जांच के बाद कड़ी कानूनी कार्रवाई की बात कही है। Dumka News: जिला रेफरी ट्रायल का आयोजन, 51 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
Published On
By Anshika Ambasta
दुमका के बिरसा मुंडा आउटडोर स्टेडियम में जिला रेफरी ट्रायल का सफल आयोजन किया गया। झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देश पर आयोजित इस ट्रायल में कुल 51 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। डुहुमुर्गा गांव में साप्ताहिक मांझी थान पूजा की शुरुआत, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण पर जोर
Published On
By Mohit Sinha
दुमका जिले के रानीश्वर प्रखंड स्थित डुहुमुर्गा गांव में संताल आदिवासी समुदाय द्वारा मांझी थान में साप्ताहिक पूजा की शुरुआत की गई। समाजसेवी सच्चिदानंद सोरेन की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की। Dumka News: पीसीसी सड़क निर्माण में गुणवत्ताहीन 'जंगली लाल गोल बोल्डर' का हो रहा उपयोग
Published On
By Anjali Sinha
दुमका के गोपीकांदर में 15वीं वित्त की ढाई लाख की योजना में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। बेगडोभा स्कूल टोला में बन रही सड़क में मानक के विपरीत जंगली लाल गोल बोल्डर का उपयोग किया जा रहा है। कार्यस्थल से सूचना पट गायब है और अधिकारियों ने मामले पर चुप्पी साध रखी है। ग्रामीणों के विरोध के बाद वनपाल ने अवैध पत्थरों के उपयोग पर जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है। Dumka News: उपायुक्त की चेतावनी: स्कूलों में फीस वृद्धि के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं, नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
Published On
By Anjali Sinha
उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम, 2017 के तहत जिले के निजी स्कूलों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि कोई स्कूल पिछले वर्ष के मुकाबले १०% से अधिक फीस बढ़ाता है, तो उसे जिला समिति से मंजूरी लेनी होगी। उपायुक्त ने स्कूलों को चेतावनी दी कि अभिभावकों को स्कूल परिसर से ही ड्रेस या किताबें खरीदने के लिए विवश न किया जाए। इसके अलावा, स्कूल बसों के लिए पीले रंग और स्पष्ट पहचान के नियमों का पालन न करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक से अनुपस्थित प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध स्पष्टीकरण की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया गया है। 