साहिबगंज
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Sahebganj News: पानी की टंकी खड़ी लेकिन पानी गायब, प्यास से तड़प रही गरीब जनता
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत बड़ा सोनाकड़ पंचायत में सोलर आधारित लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना पूरी तरह विफल साबित हो रही है। भौंरा बांध गांव में करीब एक दर्जन टंकियां लगाई गई हैं, लेकिन कहीं मोटर गायब है तो कहीं निर्माण कार्य अधूरा है। वार्ड सदस्य और आंगनबाड़ी सेविका के घर के पास स्थित जल मीनारें भी बंद पड़ी हैं, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से इस भ्रष्टाचार और लापरवाही की जांच की मांग की है। Sahebganj News: जिओ एयरटेल टावर बना 'शोपीस', 5G के दौर में 2G जैसी स्पीड से ग्रामीण परेशान
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत बड़ा सोनाकड़ पंचायत में मोबाइल नेटवर्क की बदहाली से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। भौंरा बांध गांव में जियो और एयरटेल के टावर होने के बावजूद इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा नगण्य है। इससे नाराज उपभोक्ता अब बड़ी संख्या में अपना सिम पोर्ट करवा रहे हैं। नेटवर्क की इस समस्या से छात्रों की पढ़ाई और व्यापारियों का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। Sahebganj News: मालदा मंडल में 10 अप्रैल से पटरियों पर दौड़ेंगी मेमू ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत
Published On
By Anjali Sinha
पूर्वी रेलवे के मालदा रेलमंडल ने साहिबगंज, रामपुरहाट, जमालपुर और किऊल रूट पर महत्वपूर्ण मेमू सेवाओं को 10 अप्रैल से बहाल करने का निर्णय लिया है। 12 कोच वाले नए मेमू रैक के साथ चलने वाली इन ट्रेनों से दैनिक यात्रियों और छोटे व्यापारियों को सस्ती और सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी। डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने इसे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। Sahebganj News: गैस की किल्लत ने उड़ाए होश, उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम, एजेंसी पर लग रहे गंभीर आरोप
Published On
By Anshika Ambasta
साहिबगंज में रसोई गैस की भारी किल्लत ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इंडेन गैस एजेंसी और अन्य वितरण केंद्रों पर पिछले एक सप्ताह से हाहाकार मचा हुआ है। सैकड़ों उपभोक्ता सुबह 3 बजे से लाइन में लगने के बावजूद खाली हाथ लौट रहे हैं। Sahebganj News: हनुमान जयंती महोत्सव में शामिल हुए भूलन दुबे, समाज को जोड़ने का दिया संदेश
Published On
By Anshika Ambasta
साहिबगंज के शक्ति चौक में हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य महोत्सव में वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रभु हनुमान से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। Sahebganj News: विद्या भारती विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, हवन-पूजन का हुआ आयोजन
Published On
By Mohit Sinha
साहिबगंज स्थित विद्या भारती विद्यालय, जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किया गया। इस अवसर पर हनुमान चालीसा पाठ, सरस्वती वंदना, हवन-पूजन और आरती का आयोजन हुआ। Sahebganj news: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज स्थित जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान आरएसएस के विभाग प्रचारक अजय कुमार और अन्य गणमान्य अतिथियों ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। वक्ताओं ने शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के महत्व पर भी जोर दिया। Sahebganj news: झामुमो नेता ने असम चुनाव में हेमंत सोरेन की सभा की तैयारियों का लिया जायजा
Published On
By Anjali Sinha
असम विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आगामी जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा असम के खूंतई पहुंचे। उन्होंने सभा स्थल का निरीक्षण कर सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए। Sahebganj news: एमानुएल ने जीता रजत पदक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मेडल
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज के एथलीट एमानुएल किस्कू ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय गेम्स में रजत पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। सीनियर पुरुष वर्ग की 4×100 मीटर रिले दौड़ में पदक जीतने वाले वह जिले के पहले एथलीट बन गए हैं। उनकी इस सफलता पर उपायुक्त सहित पूरे खेल जगत ने हर्ष व्यक्त किया है। Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज सदर अस्पताल में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में उपायुक्त हेमंत सती ने शिरकत की। उन्होंने रक्तदान को अमूल्य बताते हुए थैलेसीमिया और इमरजेंसी मरीजों की जान बचाने के लिए युवाओं व होमगार्ड जवानों को प्रेरित किया। जिले में बढ़ती रक्त की मांग को पूरा करने के लिए प्रशासन ने व्यापक अभियान छेड़ा है। Sahebganj News: गैस सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार, अब भी तीन हजार का बैकलॉग
Published On
By Anjali Sinha
अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब साहिबगंज की रसोई तक पहुँच गया है। जिले में गैस सिलेंडर का बैकलॉग 3000 के पार पहुँच गया है, जिससे बुकिंग के एक सप्ताह बाद भी होम डिलीवरी नहीं हो पा रही है। पैनिक बुकिंग और बढ़ती कीमतों के कारण होटल संचालकों और आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। Sahebganj News: भाजपा की संगठनात्मक बैठक, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का हुआ सम्मान
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज ग्रामीण मंडल भाजपा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष अनुराग राहुल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। 