धनबाद
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत
Published On
By Anjali Sinha
धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत किसान चौक पर गुरुवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार दिहाड़ी मजदूर किशन महतो (50) को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद उग्र ग्रामीणों ने दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे जाम कर दिया। पुलिस और जनप्रतिनिधियों के मुआवजे और आरोपी वाहन की तलाश के आश्वासन के बाद घंटों बाधित रहा यातायात बहाल हो सका। Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Published On
By Anjali Sinha
वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रभात कुमार के आदेश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मुहिम के तहत पुलिस टीमों ने प्रमुख चौक-चौराहों पर कुल 1058 वाहनों की जांच की और उनके दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अपराध पर अंकुश लगाना, संदिग्धों की पहचान करना और आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा करना है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मौके पर ही चालान काटने की कार्रवाई की गई। Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Published On
By Anjali Sinha
सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टांडाबारी में मंगलवार शाम भीषण भू-धंसान होने से 3-4 घर जमीन में समा गए, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित 4 लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कतरास-महुदा मार्ग (NH-32) जाम कर दिया और अवैध खनन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विधायक शत्रुघ्न महतो और सांसद प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। इलाके में दहशत का माहौल है और कई परिवार पलायन कर रहे हैं। Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
Published On
By Anjali Sinha
बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मिश्रीडीह मोड़ पर बीती रात करीब दस नकाबपोश अपराधियों ने सेना से सेवानिवृत्त हवलदार कैलाश प्रसाद मिश्रा के घर में भीषण डकैती को अंजाम दिया। अपराधी छत के रास्ते घर में घुसे और बच्चों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर करीब 20 लाख के जेवर और 3.5 लाख रुपये नकद लूट लिए। साक्ष्य मिटाने के लिए डकैत जाते-जाते सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए। घटना के बाद पुलिस की देरी से पहुंचने पर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। Dhanbad News: पुलिस सभागार में तीन दिवसीय साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आगाज
Published On
By Anjali Sinha
धनबाद समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में सोमवार से तीन दिवसीय साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। एसएसपी प्रभात कुमार और अन्य वरीय पुलिस अधिकारियों ने इसका उद्घाटन किया। दिल्ली से आए साइबर विशेषज्ञों द्वारा जिले के पुलिस पदाधिकारियों को साइबर अपराध की पहचान, डिजिटल साक्ष्य जुटाने और ऑनलाइन ठगी रोकने की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। Dhanbad News: अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से गिरे 16 वर्षीय ऋषव की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Published On
By Anjali Sinha
धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड स्थित विद्यासागर अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से गिरे 16 वर्षीय ऋषव निशांत की सोमवार को मौत हो गई। रांची ले जाने के दौरान बोकारो के पास उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता प्रोफेसर कामता प्रसाद ने पड़ोसी सिद्धार्थ सिंह पर धक्का देने का आरोप लगाते हुए इसे हत्या की साजिश बताया है। धनबाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की सच्चाई का पता लगाने में जुटी है। Dhanbad News: बसपा की जोन-3 स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर मंथन
Published On
By Anjali Sinha
धनबाद के सर्किट हाउस में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जोन-3 स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि नर्मदा प्रसाद अहिरवार ने भाजपा और कांग्रेस पर विभाजनकारी राजनीति का आरोप लगाते हुए झारखंड के विकास पर चिंता जताई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुबल दास की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन विस्तार और आगामी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। Dhanbad News: हैप्पी स्ट्रीट में युवाओं का जलवा, डांस-गायन प्रतियोगिताओं में दिखा टैलेंट
Published On
By Anshika Ambasta
धनबाद में आयोजित “हैप्पी स्ट्रीट” कार्यक्रम में युवाओं की प्रतिभा देखने को मिली। विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। Dhanbad News: दीवार तोड़कर बरामदे में घुसी कार, मौत के मुंह से लौटे 6 मासूम जिंदगियां
Published On
By Anjali Sinha
झरिया-सिंदरी मुख्य सड़क स्थित पाथरडीह लोको बाजार में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा टल गया। यात्रियों से भरे एक ऑटो को बचाने के क्रम में धनबाद न्यायालय के अधिवक्ता जयदेव कुम्हार की क्रेटा कार अनियंत्रित होकर जमुनी देवी के घर की दीवार तोड़ते हुए बरामदे में जा घुसी। हादसे के वक्त घर में आधा दर्जन लोग मौजूद थे, जो चमत्कारिक रूप से बच गए। घायल चालक का इलाज चासनाला CHC में कराया गया, जबकि सुदामडीह पुलिस ने कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। Dhanbad News: एसएसपी के निर्देश पर कोने-कोने में चला 'एंटी क्राइम' अभियान
Published On
By Anjali Sinha
धनबाद में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में शनिवार रात व्यापक 'एंटी क्राइम चेकिंग अभियान' चलाया गया। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए 1236 वाहनों की जांच की और संदिग्धों की तलाशी ली। नियमों के उल्लंघन पर दर्जनों वाहनों के चालान काटे गए। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में शांति बनाए रखने के लिए अपराधियों और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी। Dhanbad News: राज एलेवन की दमदार जीत, डीएसए रेलवे को 14 रन से हराया
Published On
By Anshika Ambasta
धनबाद के रेलवे स्टेडियम में खेले गए डीसीए सुपर डिवीजन प्लेट ग्रुप मुकाबले में राज एलेवन क्रिकेट कोचिंग कैम्प ने डीएसए रेलवे को 14 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राज एलेवन ने 197 रन बनाए, जिसमें रणधीर सिंह चौधरी ने 53 रन की अहम पारी खेली। Dhanbad News: सिंदरी में रामनवमी पर गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, संकट मोचन मंदिर में भव्य आयोजन
Published On
By Anshika Ambasta
सिंदरी के संकट मोचन मंदिर में रामनवमी का पर्व इस वर्ष अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। 