मौत का सिलसिला जारी… जहरीली शराब कांड ने खोले कई राज

15 लोग अभी भी इलाजरत, 6 की आंखों की रोशनी गई

मौत का सिलसिला जारी… जहरीली शराब कांड ने खोले कई राज
मोतिहारी जहरीली शराब कांड के बाद पीड़ित परिवारों का दर्द और अस्पताल का दृश्य।

Motihari में जहरीली शराब कांड ने भयावह रूप ले लिया है, जहां पिछले 6 दिनों में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा मामला रघुनाथपुर क्षेत्र का है, जहां एक और व्यक्ति की जान चली गई।

पटना:  बिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते छह दिनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। सोमवार देर रात रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा वार्ड नंबर 29 निवासी जितेंद्र शाह की मौत के साथ यह आंकड़ा और बढ़ गया।

जितेंद्र शाह की मौत ने उनके परिवार को पूरी तरह झकझोर दिया है। वह अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे और उनके निधन से उनकी पांच बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

मृतक की बेटी रानी कुमारी ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में आरोप लगाया कि 1 अप्रैल की रात पड़ोसी संजीत शाह ने उनके पिता को शराब पिलाई, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और अंततः उनकी मौत हो गई। उन्होंने इसे आपसी दुश्मनी का मामला बताया है।

वहीं, पत्नी ललीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार यही कह रही हैं कि अब परिवार का पालन-पोषण कैसे होगा, क्योंकि घर में पांच बेटियां हैं और जितेंद्र ही एकमात्र कमाने वाले थे।

Read More.. Giridih News: गैस की किल्लत महज अफवाह, समाजसेवी अनुज सेठ ने जनता से संयम की अपील की

इस जहरीली शराब कांड में मौतों का सिलसिला 2 अप्रैल से शुरू हुआ था। 4 अप्रैल तक चंदू कुमार, प्रमोद कुमार, परीक्षण मांझी, हीरालाल भगत, लालकिशोर राय, संपत साह और लड्डू साह की मौत हो चुकी थी। इसके बाद 5 अप्रैल को मो. इलियास अंसारी, लड्डू साह (बालगंगा) और जोधा मांझी की मौत हुई। 6 अप्रैल की रात जितेंद्र शाह की मौत के साथ कुल मृतकों की संख्या 11 हो गई है।

Read More.. Sahebganj News: शिक्षक नौकरी के नाम पर 7 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि करीब 15 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 6 लोगों की आंखों की रोशनी जाने की भी सूचना है, जो इस घटना की भयावहता को दर्शाता है।

Read More.. Giridih News: NSS का 7 दिवसीय विशेष शिविर सफल, युवाओं ने दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी

पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक चौकीदार भी शामिल है। सोमवार को दो आरोपितों ने अदालत में आत्मसमर्पण किया है। इन पर जहरीली स्प्रिट बेचने का आरोप है। पुलिस सभी आरोपितों से पूछताछ कर रही है और अदालत के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।-

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक
'4000 करोड़ लगाकर भी...', दीपिका चिखलिया की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, किसे दिया संदेश?
RBI का “ज्ञान अभियान”: छात्रों को सिखाई जा रही पैसों की असली समझ
मौत के बाद आधार कार्ड रखना खतरनाक हो सकता है, सरकार ने बताया- ऐसे कराएं बंद
Dumka News: आमजोड़ा में NSS का बड़ा अभियान: फ्री हेल्थ कैंप में 50 ग्रामीणों की जांच
Deoghar News: अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट की पहल, मधुपुर स्कूल में वॉटर चिलर स्थापित
झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी
Pakur News: जुली हेंब्रम की माता सुभाषिनी सोरेन का लखीपोखर में अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Deoghar News: सबेज़ोर में भजन गायिका स्नेहा सरगम ने भक्ति से झुमाया माहौल
Pakur News: पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली भागने की योजना नाकाम
सरकार द्वारा सामुदायिक उपयोग के लिए निर्मित बिल्डिंग मुक्त करे वन विभाग: राजेश यादव
पति की हथौड़े से कुचलकर हत्या, 22 दिन के मासूम को शव के पास छोड़ा, फिर ट्रेन से कटकर दी जान