Bokaro News: केएम मेमोरियल अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

नर्सिंग स्टाफ की समय पर सूचना न देने की शिकायत

Bokaro News: केएम मेमोरियल अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
(फोटो)

बोकारो के चास स्थित केएम मेमोरियल अस्पताल में एक नवजात बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का दावा है कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था, लेकिन मंगलवार सुबह नर्सिंग स्टाफ द्वारा बिना डॉक्टर की मौजूदगी के इंजेक्शन देने के तुरंत बाद उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में नारेबाजी की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

बोकारो: चास निवासी मिराज अंसारी के नवजात बच्चे की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। अंसारी की पत्नी को डिलीवरी के लिए केएम मेमोरियल अस्पताल में 3 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए बच्चे का जन्म हुआ, जिसे परिजन पूरी तरह स्वस्थ बता रहे हैं। परिजनों के अनुसार, जन्म के बाद बच्चे की स्थिति सामान्य थी और उसे मां के साथ ही वार्ड में रखा गया था। सोमवार देर रात बच्चे के हल्के अस्वस्थ होने पर नर्स को सूचना दी गई, जिसके बाद डॉक्टर की ओर से दवा और इंजेक्शन लिखे गए। 

आरोप है कि बिना पर्याप्त निगरानी के बच्चे को इंजेक्शन दिया गया।  मंगलवार सुबह जब बच्चा सो रहा था, उसी दौरान नर्स ने दोबारा इंजेक्शन लगा दिया। परिजनों का कहना है कि इंजेक्शन लगते ही बच्चे की हालत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद आनन-फानन में बच्चे को एनआईसीयू में ले जाया गया, जहां कुछ ही देर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था, फिर भी बिना डॉक्टर की तत्काल निगरानी के इंजेक्शन दिया गया। साथ ही यह भी आरोप है कि बच्चे को विधिवत एडमिट नहीं किया गया था और नर्सिंग स्टाफ ने समय पर डॉक्टर को सूचना नहीं दी। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बच्चे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे तुरंत उपचार दिया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक
'4000 करोड़ लगाकर भी...', दीपिका चिखलिया की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, किसे दिया संदेश?
RBI का “ज्ञान अभियान”: छात्रों को सिखाई जा रही पैसों की असली समझ
मौत के बाद आधार कार्ड रखना खतरनाक हो सकता है, सरकार ने बताया- ऐसे कराएं बंद
Dumka News: आमजोड़ा में NSS का बड़ा अभियान: फ्री हेल्थ कैंप में 50 ग्रामीणों की जांच
Deoghar News: अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट की पहल, मधुपुर स्कूल में वॉटर चिलर स्थापित
झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी
Pakur News: जुली हेंब्रम की माता सुभाषिनी सोरेन का लखीपोखर में अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Deoghar News: सबेज़ोर में भजन गायिका स्नेहा सरगम ने भक्ति से झुमाया माहौल
Pakur News: पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली भागने की योजना नाकाम
सरकार द्वारा सामुदायिक उपयोग के लिए निर्मित बिल्डिंग मुक्त करे वन विभाग: राजेश यादव
पति की हथौड़े से कुचलकर हत्या, 22 दिन के मासूम को शव के पास छोड़ा, फिर ट्रेन से कटकर दी जान