Bokaro News: ट्रेजरी से वेतन मद में गड़बड़ी पर डीसी का बड़ा एक्शन, आरोपित अकाउंटेंट गिरफ्तार

पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति प्रशासन सख्त

Bokaro News: ट्रेजरी से वेतन मद में गड़बड़ी पर डीसी का बड़ा एक्शन, आरोपित अकाउंटेंट गिरफ्तार
(फोटो)

बोकारो जिला प्रशासन ने ट्रेजरी से ₹3.15 करोड़ की संदिग्ध निकासी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग के अकाउंटेंट कौशल कुमार पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर हुई जांच में पाया गया कि आरोपी ने एक पुलिस अधिकारी के नाम पर वेतन की राशि अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर की थी। डीसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बैंक खातों को फ्रीज करने और मामले में शामिल अन्य लोगों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बोकारो: ट्रेजरी से वेतन मद में 3.15 करोड़ रुपये की संदिग्ध निकासी के मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की है। उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर ट्रेजरी ऑफिसर गुलाब चंद उरांव द्वारा संबंधित मामले में बी.एस.सिटी थाने में देर रात प्राथमिकी दर्ज कराई। जांच के क्रम में कोषागार अभिलेखों एवं बैंक खातों से प्राप्त विवरणियों का परीक्षण किया गया।प्रथम दृष्टया जांच में यह पाया गया कि पुलिस उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह के नाम से वित्तीय वर्ष 2024-25 के माह मई 2024 से मार्च 2026 तक वेतन मद से निकाली गई राशि को अन्य खातों में स्थानांतरित किया गया।

टीओ के जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उक्त राशि का स्थानांतरण पुलिस विभाग के अकाउंटेंट कौशल कुमार पाण्डेय द्वारा अपनी पत्नी के बैंक खाते में कराया गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा आरोपित अकाउंटेंट कौशल कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है तथा सभी दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन पारदर्शिता एवं जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्ध है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। 

उपायुक्त स्वयं पूरी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। जानकारी हो कि, मामला संज्ञान में आने के तुरंत बाद उपायुक्त  अजय नाथ झा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी को विस्तृत जांच का आदेश दिया था। उन्हें निर्देशित किया था है कि सभी बिंदुओं की गहन जांच करते हुए तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट करें। साथ ही, जांच कार्य पूर्ण कर 24 घंटे के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा था।उधर, अपर समाहर्त्ता मो. मुमताज अंसारी की प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद उपायुक्त ने तुरंत कार्रवाई का निर्देश जारी किया। 

अपर समाहर्ता ने प्रारंभिक जांच में पाया था कि उपेन्द्र सिंह के नाम पर वेतन मद में की गई निकासी सामान्य प्रक्रिया से मेल नहीं खाती और इसमें गंभीर अनियमितता की आशंका है। जिसके बाद डीसी ने मामले से संबंधित व्यक्ति और उससे जुड़े खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू करने, विभागीय स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, मामले में संबंधित के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक बोकारो को कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

Read More.. Pakur News: उपासना मरांडी की पहल रंग लाई, घोषपोखर में लगा 25 KVA ट्रांसफार्मर, लौटी बिजली

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक
'4000 करोड़ लगाकर भी...', दीपिका चिखलिया की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, किसे दिया संदेश?
RBI का “ज्ञान अभियान”: छात्रों को सिखाई जा रही पैसों की असली समझ
मौत के बाद आधार कार्ड रखना खतरनाक हो सकता है, सरकार ने बताया- ऐसे कराएं बंद
Dumka News: आमजोड़ा में NSS का बड़ा अभियान: फ्री हेल्थ कैंप में 50 ग्रामीणों की जांच
Deoghar News: अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट की पहल, मधुपुर स्कूल में वॉटर चिलर स्थापित
झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी
Pakur News: जुली हेंब्रम की माता सुभाषिनी सोरेन का लखीपोखर में अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Deoghar News: सबेज़ोर में भजन गायिका स्नेहा सरगम ने भक्ति से झुमाया माहौल
Pakur News: पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली भागने की योजना नाकाम
सरकार द्वारा सामुदायिक उपयोग के लिए निर्मित बिल्डिंग मुक्त करे वन विभाग: राजेश यादव
पति की हथौड़े से कुचलकर हत्या, 22 दिन के मासूम को शव के पास छोड़ा, फिर ट्रेन से कटकर दी जान