चाईबासा में बड़ा हादसा: बाजार से लौट रहे 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

बूता गांव के पास हुआ हादसा, मौके पर ही तोड़ा दम

चाईबासा में बड़ा हादसा: बाजार से लौट रहे 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
55 वर्षीय घनश्याम सिंह ( File photo )

पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय घनश्याम सिंह कुंटिया की मौत हो गई। वह बाजार से टमाटर बेचकर घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी।

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार रात सड़क हादसे में 55 वर्षीय घनश्याम सिंह कुंटिया की मौत हो गई। यह घटना बूता गांव के टोला डांगौरपी के पास घटी, जहां एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के भतीजे सुखलाल सिंह कुंटिया ने बताया कि घनश्याम सिंह कुंटिया प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी चाईबासा बाजार से टमाटर बेचकर लौट रहे थे। वह अपनी साइकिल के साथ एक लड़की के साथ पैदल घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल, जिस पर दो पुरुष और एक महिला सवार थे, ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि घनश्याम सिंह कुंटिया गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत अपने टोटो से सदर अस्पताल चाईबासा ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि घनश्याम सिंह कुंटिया एक साधारण किसान थे और खेती-बाड़ी के साथ-साथ टमाटर बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पांच बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां और एक बेटा शामिल हैं।

Read More.. गर्लफ्रेंड के घर पर बॉयफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार, मेन आरोपी अभी भी फरार

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक
'4000 करोड़ लगाकर भी...', दीपिका चिखलिया की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, किसे दिया संदेश?
RBI का “ज्ञान अभियान”: छात्रों को सिखाई जा रही पैसों की असली समझ
मौत के बाद आधार कार्ड रखना खतरनाक हो सकता है, सरकार ने बताया- ऐसे कराएं बंद
Dumka News: आमजोड़ा में NSS का बड़ा अभियान: फ्री हेल्थ कैंप में 50 ग्रामीणों की जांच
Deoghar News: अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट की पहल, मधुपुर स्कूल में वॉटर चिलर स्थापित
झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी
Pakur News: जुली हेंब्रम की माता सुभाषिनी सोरेन का लखीपोखर में अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Deoghar News: सबेज़ोर में भजन गायिका स्नेहा सरगम ने भक्ति से झुमाया माहौल
Pakur News: पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली भागने की योजना नाकाम
सरकार द्वारा सामुदायिक उपयोग के लिए निर्मित बिल्डिंग मुक्त करे वन विभाग: राजेश यादव
पति की हथौड़े से कुचलकर हत्या, 22 दिन के मासूम को शव के पास छोड़ा, फिर ट्रेन से कटकर दी जान