Dumka News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता रैली, सहियाओं को किया सम्मानित

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

Dumka News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता रैली, सहियाओं को किया सम्मानित

Gopikandar के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में World Health Day के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी Sumit Anand की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली और स्वास्थ्य शपथ ली।

दुमका: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुमित आनंद की अध्यक्षता में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही।

Dumka News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता रैली, सहियाओं को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया तथा सभी उपस्थित कर्मियों द्वारा स्वास्थ्य शपथ भी ली गई, जिसमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं समुदाय को जागरूक करने का संकल्प लिया गया।

प्रभारी महोदय द्वारा सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सेवा भाव से कार्य करने, समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुँचाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी को समर्पित भाव से कार्य करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन सहियाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

Read More.. असम में सत्ता परिवर्तन के लिए जनता तैयार, चाय बागान श्रमिकों के मुद्दे बने चुनाव का केंद्र: शिल्पी नेहा तिर्की

प्रभारी महोदय ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा सभी को इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। कार्यक्रम में ग्रामीण आजीविका, स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम (सिनी -एबीएफ 2) का सहयोग सराहनीय रहा। विदित हो कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड के सभी ग्राम पंचायतों में मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Read More.. Bokaro News: वेदांता ईएसएल के खिलाफ 27 अप्रैल को चक्का जाम, कांग्रेस का बड़ा ऐलान

इस अवसर पर डॉ हिरालाल मंडल, प्रखंड कार्यक्रम प्रबन्धक विनोद कुमार पांडे, बीडीएम प्रदीप कुमार, दीलिप मिंज, जीएनएम, एएनएम,लेब टेक्नीशियन सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अन्य स्वास्थ्य पदाधिकारी व कर्मी सहित सिनी के जिला प्रतिनिधि मनोज झा, इरशाद अंसारी सहित अन्य संबंधित कर्मी मौजूद थें।

Read More.. आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक
'4000 करोड़ लगाकर भी...', दीपिका चिखलिया की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, किसे दिया संदेश?
RBI का “ज्ञान अभियान”: छात्रों को सिखाई जा रही पैसों की असली समझ
मौत के बाद आधार कार्ड रखना खतरनाक हो सकता है, सरकार ने बताया- ऐसे कराएं बंद
Dumka News: आमजोड़ा में NSS का बड़ा अभियान: फ्री हेल्थ कैंप में 50 ग्रामीणों की जांच
Deoghar News: अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट की पहल, मधुपुर स्कूल में वॉटर चिलर स्थापित
झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी
Pakur News: जुली हेंब्रम की माता सुभाषिनी सोरेन का लखीपोखर में अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Deoghar News: सबेज़ोर में भजन गायिका स्नेहा सरगम ने भक्ति से झुमाया माहौल
Pakur News: पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली भागने की योजना नाकाम
सरकार द्वारा सामुदायिक उपयोग के लिए निर्मित बिल्डिंग मुक्त करे वन विभाग: राजेश यादव
पति की हथौड़े से कुचलकर हत्या, 22 दिन के मासूम को शव के पास छोड़ा, फिर ट्रेन से कटकर दी जान