Dumka News: AISMJWA की बड़ी बैठक, नई जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

जिला समिति का पुनर्गठन कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

Dumka News: AISMJWA की बड़ी बैठक, नई जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

All India Small and Medium Journalists Welfare Association की दुमका जिला इकाई की बैठक Dumka में आयोजित हुई, जिसमें जिला समिति का पुनर्गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

दुमका: 'ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन' (AISMJWA) की दुमका जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में दुमका में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति और जिला समिति में फेरबदल पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला समिति का पुनर्गठन और नई जिम्मेदारी

बैठक में लंबित जिला समिति को अपडेट करते हुए संगठन को धरातल स्तर पर अधिक मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। इस पुनर्गठन के साथ कई नए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिला कार्यसमिति में अध्यक्ष: निजामुद्दीन अंसारी, सचिव: बीरु कुमार दास, दीपू भंडारी, महासचिव: शुभंकर नंदन, उपाध्यक्ष: ललित कुमार पाल, मुचूकांत किस्कू, प्रवक्ता: विपद कुमार यादव, हबील हेंब्रम, साथ ही कार्यकारिणी सदस्य में भीम मंडल, अक्षय कुमार मिश्रा, मासूम कुमार गुप्ता, आनन्द कुमार, अनोज हांसदा, मारूफ हसन, राम विलास हेम्ब्रम, जीसेल बास्की, बीसु टुडू, अमन कुमार, श्याम कुमार और अजय कुमार मंडल है।

ग्रामीण पत्रकारों को जोड़ने पर जोर

संगठन ने जिले के सभी 10 प्रखंडों के पत्रकारों को जोड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाने की घोषणा की है। एसोसिएशन का लक्ष्य है कि प्रखंड स्तर तक संगठन का विस्तार कर पत्रकारों की आवाज को बुलंद किया जाए। संगठन के पदाधिकारी प्रखंडों का दौरा करेंगे और जमीनी स्तर पर काम कर रहे पत्रकारों को मुख्यधारा से जोड़ेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता दशरथ महतो का बयान

इस दौरान एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता दशरथ महतो ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि "जिला समिति को अपडेट करने की योजना थी, जिसे इस बार पूरा किया गया है और कई नए लोगों को काम करने का अवसर दिया गया है। साथ ही, जिले के 10 प्रखंडों में काम करने वाले पत्रकारों को जोड़ने के लिए एक अभियान चलाया जाएगा। संगठन मजबूत होने के बाद दुमका में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम करने की भी योजना है। हमारा मूल उद्देश्य झारखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करवाना है।" बैठक में प्रदेश प्रवक्ता दशरथ महतो, प्रमंडलीय अध्यक्ष कुणाल शांतनु के साथ-साथ जिले के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थें।

Read More.. Saraikela News: वज्रपात से झामुमो कार्यकर्ता की मौत, विधायक दशरथ गागराई ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक
'4000 करोड़ लगाकर भी...', दीपिका चिखलिया की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, किसे दिया संदेश?
RBI का “ज्ञान अभियान”: छात्रों को सिखाई जा रही पैसों की असली समझ
मौत के बाद आधार कार्ड रखना खतरनाक हो सकता है, सरकार ने बताया- ऐसे कराएं बंद
Dumka News: आमजोड़ा में NSS का बड़ा अभियान: फ्री हेल्थ कैंप में 50 ग्रामीणों की जांच
Deoghar News: अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट की पहल, मधुपुर स्कूल में वॉटर चिलर स्थापित
झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी
Pakur News: जुली हेंब्रम की माता सुभाषिनी सोरेन का लखीपोखर में अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Deoghar News: सबेज़ोर में भजन गायिका स्नेहा सरगम ने भक्ति से झुमाया माहौल
Pakur News: पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली भागने की योजना नाकाम
सरकार द्वारा सामुदायिक उपयोग के लिए निर्मित बिल्डिंग मुक्त करे वन विभाग: राजेश यादव
पति की हथौड़े से कुचलकर हत्या, 22 दिन के मासूम को शव के पास छोड़ा, फिर ट्रेन से कटकर दी जान