Giridih News: अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर: सर्राफा कारोबारियों के साथ 'सुरक्षा संवाद'

सर्राफा संघ ने पुलिस से शहर के व्यावसायिक क्षेत्रों में रात और शाम की पेट्रोलिंग बढ़ाने की अपील की 

Giridih News: अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर: सर्राफा कारोबारियों के साथ 'सुरक्षा संवाद'
(फोटो)

गिरिडीह के वंडर वर्ल्ड हॉल में पुलिस प्रशासन द्वारा सर्राफा कारोबारियों के साथ एक 'सुरक्षा सह जागरूकता संगोष्ठी' आयोजित की गई। हाल के दिनों में ज्वेलर्स पर हुए हमलों को देखते हुए एसडीपीओ और डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए। बैठक में दुकान के बाहर सीसीटीवी लगाने, संदिग्धों की सूचना देने और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

गिरिडीह: पुलिस ने सोमवार को गिरिडीह वंडर वर्ल्ड हॉल में सर्राफा कारोबारियों के साथ सुरक्षा सह जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया। हाल के दिनों में कई सर्राफा कारोबारियों को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है। इसी को देखते हुए आज इस संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सर्राफा कारोबारियों से सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए कारोबार करने की सलाह दी। प्रतिष्ठान के अंदर के साथ-साथ बाहर भी सीसीटीवी कैमरा लगाने का सुझाव दिया गया। इसके अलावे कारोबारियों ने भी पुलिस प्रशासन से पेट्रोलिंग बढ़ाने व संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की।

मौके पर एसडीपीओ जीत वाहन उरांव, डीएसपी नीरज सिंह, मंटू सिंह, नगर थाना प्रभारी रतन सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो,पचंबा थाना प्रभारी राजीव सिंह, बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह,रेड क्रॉस के चेयरमेन अरविंद कुमार, अध्यक्ष राहुल बर्मन, उपाध्यक्ष राजन बरनवाल, कोषाध्यक्ष सचिन बर्मन,राजीव तर्वे, चंदन गुप्ता, सुबोध बर्मन, रंजीत स्वर्णकार, दीपक स्वर्णकार, गोपाल स्वर्णकार, राज कुमार बरनवाल, समेत कई लोग मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन सर्राफा संघ के अध्यक्ष राहुल वर्मन ने जबकि संचालन श्याम कुमार ने किया।

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक
'4000 करोड़ लगाकर भी...', दीपिका चिखलिया की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, किसे दिया संदेश?
RBI का “ज्ञान अभियान”: छात्रों को सिखाई जा रही पैसों की असली समझ
मौत के बाद आधार कार्ड रखना खतरनाक हो सकता है, सरकार ने बताया- ऐसे कराएं बंद
Dumka News: आमजोड़ा में NSS का बड़ा अभियान: फ्री हेल्थ कैंप में 50 ग्रामीणों की जांच
Deoghar News: अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट की पहल, मधुपुर स्कूल में वॉटर चिलर स्थापित
झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी
Pakur News: जुली हेंब्रम की माता सुभाषिनी सोरेन का लखीपोखर में अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Deoghar News: सबेज़ोर में भजन गायिका स्नेहा सरगम ने भक्ति से झुमाया माहौल
Pakur News: पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली भागने की योजना नाकाम
सरकार द्वारा सामुदायिक उपयोग के लिए निर्मित बिल्डिंग मुक्त करे वन विभाग: राजेश यादव
पति की हथौड़े से कुचलकर हत्या, 22 दिन के मासूम को शव के पास छोड़ा, फिर ट्रेन से कटकर दी जान