Koderma News: विश्व शांति के लिए एक साथ गूंजेंगे 108 देश: नवकार महामंत्र का महा-जाप

6000 स्थानों पर एक स्वर, एक मंत्र: 9 अप्रैल को झुमरीतिलैया में रचेगा इतिहास

Koderma News: विश्व शांति के लिए एक साथ गूंजेंगे 108 देश: नवकार महामंत्र का महा-जाप
(फोटो)

विश्व नवकार महामंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 9 अप्रैल को जीतो (JITO) के आह्वान पर एक वैश्विक जाप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कोडरमा के झुमरीतिलैया स्थित श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में प्रातः 8:01 बजे से सामूहिक जाप होगा। इस आयोजन में 108 देशों के लोग एक साथ शांति और विश्व कल्याण के लिए नवकार महामंत्र का पाठ करेंगे, जिसका उद्देश्य सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है।

कोडरमा: विश्व नवकार महामंत्र दिवस के उपलक्ष में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के आह्वान पर 9 अप्रैल को एक वैश्विक कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना है। विश्व नवकार महामंत्र दिवस के उपलक्ष में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के आह्वान पर 9 अप्रैल को एक वैश्विक कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना है। जिसमें भारत सहित विश्व के 108 देश के 6 हजार से अधिक स्थानों पर एक साथ निर्धारित समय में एक स्वर में नमस्कार महामंत्र का सामूहिक जाप किया जाएगा। सकल जैन समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मे सकल जैन समाज के साथ अनेक धर्मावलंबीजन भी अपनी सहभागिता दर्ज करवाएंगे। 

स्थानीय स्तर पर सकल जैन समाज के तत्वाधान में श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, झुमरीतिलैया में गुरुवार को प्रातः 8:01 से 9:36 तक नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप का कार्यक्रम होगा। सभी समाजजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विश्व शांति और प्राणी मात्र के कल्याण हेतु नवकार महामंत्र जाप के इस पवित्र आयोजन में सहभागिता करने हेतु सकल जैन समाज ने आह्वान किया गया है।

नवकार महामंत्र का वैज्ञानिक आध्यात्मिक महत्व सामूहिक जाप केवल आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम बनेगा बल्कि विश्व शांति और प्राणी मात्र के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा जो अनुमोदनीय होकर सभी के लिए अनुकरणीय होगा। नवकार महामंत्र केवल जैन धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण का महामंत्र है। यहां प्रेम, शांति और अहिंसा का संदेश देता है, जिसे आज के युग में सभी को अपनाने की आवश्यकता है। नवकार महामंत्र का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व है, यह मंत्र सकारात्मक ऊर्जा, शांति और विश्व कल्याण का प्रतीक है। विश्व स्तर पर आयोजित नवकार महामंत्र के इस कार्यक्रम में सकल जैन समाज के प्रमुखों ने अन्य समाज के धर्मावलंबियों से जुड़ने का आग्रह किया है। इसके आयोजन को लेकर   कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा,नवीन जैन सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक
'4000 करोड़ लगाकर भी...', दीपिका चिखलिया की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, किसे दिया संदेश?
RBI का “ज्ञान अभियान”: छात्रों को सिखाई जा रही पैसों की असली समझ
मौत के बाद आधार कार्ड रखना खतरनाक हो सकता है, सरकार ने बताया- ऐसे कराएं बंद
Dumka News: आमजोड़ा में NSS का बड़ा अभियान: फ्री हेल्थ कैंप में 50 ग्रामीणों की जांच
Deoghar News: अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट की पहल, मधुपुर स्कूल में वॉटर चिलर स्थापित
झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी
Pakur News: जुली हेंब्रम की माता सुभाषिनी सोरेन का लखीपोखर में अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Deoghar News: सबेज़ोर में भजन गायिका स्नेहा सरगम ने भक्ति से झुमाया माहौल
Pakur News: पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली भागने की योजना नाकाम
सरकार द्वारा सामुदायिक उपयोग के लिए निर्मित बिल्डिंग मुक्त करे वन विभाग: राजेश यादव
पति की हथौड़े से कुचलकर हत्या, 22 दिन के मासूम को शव के पास छोड़ा, फिर ट्रेन से कटकर दी जान