शहरी स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़ में हेल्थ अवेयरनेस कैंप, टीबी मरीजों को मिला पोषण किट

टीबी मरीजों को पोषण पैकेट और नवदंपत्तियों को किट वितरित

शहरी स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़ में हेल्थ अवेयरनेस कैंप, टीबी मरीजों को मिला पोषण किट

World Health Day के अवसर पर Pakur के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पाकुड़: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पाकुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग एवं नगर परिषद, पाकुड़ के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रूपा वंदना, सिविल सर्जन पाकुड़ डॉ सुरेंद्र कुमार मिश्रा, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. एस. के. झा, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. के.के.सिंह,  जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक विनोद कुमार वर्मा, सिटी प्रबंधक मनीष मिश्रा, लोक स्वास्थ्य प्रबंधक मो. फहीम अख्तर सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मियों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों, शहरी एएनएम, सहिया एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया।

शहरी स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़ में हेल्थ अवेयरनेस कैंप, टीबी मरीजों को मिला पोषण किट

इस अवसर पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को पूरे विश्व में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। मानव जीवन में स्वास्थ्य का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है, क्योंकि बिना अच्छे स्वास्थ्य के जीवन कष्टमय हो जाता है।

सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण एवं गलत खान-पान की आदतों के कारण लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे संतुलित आहार लें, नियमित योग करें तथा जंक फूड से दूरी बनाए रखें, ताकि स्वस्थ जीवन जी सकें।

Read More.. Bokaro News: हनुमान जन्मोत्सव पर सजा मंदिर, सैकड़ों भक्तों ने किया पूजा-अर्चना

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रूपा वंदना ने अपने संबोधन में कहा कि अच्छा स्वास्थ्य ही खुशहाल जीवन की आधारशिला है। यदि शरीर और मन स्वस्थ नहीं रहेगा, तो जीवन की खुशियों का आनंद नहीं लिया जा सकता। उन्होंने परिवार एवं समाज में स्वास्थ्य के महत्व पर विशेष बल दिया।

Read More.. Ramgarh News: अचानक गांव में घुसे ‘खतरनाक मेहमान’... तीन जिंदगियां पलभर में खत्म

कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं डॉ. संजय कुमार झा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Read More.. Bokaro News: वेदांता ईएसएल के खिलाफ 27 अप्रैल को चक्का जाम, कांग्रेस का बड़ा ऐलान

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। साथ ही टीबी रोगियों को पोषण पैकेट का वितरण किया गया तथा नव दंपत्तियों को परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत नई पहल किट प्रदान की।

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक
'4000 करोड़ लगाकर भी...', दीपिका चिखलिया की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, किसे दिया संदेश?
RBI का “ज्ञान अभियान”: छात्रों को सिखाई जा रही पैसों की असली समझ
मौत के बाद आधार कार्ड रखना खतरनाक हो सकता है, सरकार ने बताया- ऐसे कराएं बंद
Dumka News: आमजोड़ा में NSS का बड़ा अभियान: फ्री हेल्थ कैंप में 50 ग्रामीणों की जांच
Deoghar News: अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट की पहल, मधुपुर स्कूल में वॉटर चिलर स्थापित
झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी
Pakur News: जुली हेंब्रम की माता सुभाषिनी सोरेन का लखीपोखर में अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Deoghar News: सबेज़ोर में भजन गायिका स्नेहा सरगम ने भक्ति से झुमाया माहौल
Pakur News: पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली भागने की योजना नाकाम
सरकार द्वारा सामुदायिक उपयोग के लिए निर्मित बिल्डिंग मुक्त करे वन विभाग: राजेश यादव
पति की हथौड़े से कुचलकर हत्या, 22 दिन के मासूम को शव के पास छोड़ा, फिर ट्रेन से कटकर दी जान