ई-संजीवनी सेवा में पाकुड़ बना नंबर-1, 4 CHO राज्य के टॉप-10 में शामिल

दूरदराज क्षेत्रों में भी पहुंची बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

ई-संजीवनी सेवा में पाकुड़ बना नंबर-1, 4 CHO राज्य के टॉप-10 में शामिल

Pakur जिले ने eSanjeevani सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य में अपनी अलग पहचान बनाई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के 4 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) राज्य के टॉप-10 में शामिल हुए हैं।

पाकुड़: जिला अंतर्गत ई-संजीवनी दूरचिकित्सा परामर्श सेवा में दिन-प्रतिदिन उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। सुदृढ़ नेतृत्व एवं बेहतर समन्वय के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) द्वारा सराहनीय उपलब्धि हासिल की गई है। दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी लोगों को निरंतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आमजन को घर के समीप ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा परामर्श मिल रहा है।

टॉप-10 में पाकुड़ के 4 सीएचओ शामिल

पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य स्तर पर चयनित टॉप-10 सीएचओ में पाकुड़ जिले के 4 सीएचओ शामिल रहे। इनमें— एससी फतेहपुर, एससी धरमपुर, एससी रोलाग्राम, एससी सुरमा के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि पर उपायुक्त मनीष कुमार ने सिविल सर्जन एवं स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क, समर्पण और सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ई-संजीवनी सेवा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और अधिक सुदृढ़ हुई है, जिससे आमजन को समय पर परामर्श मिल रहा है।

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतर कार्य करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

Read More.. असम में सत्ता परिवर्तन के लिए जनता तैयार, चाय बागान श्रमिकों के मुद्दे बने चुनाव का केंद्र: शिल्पी नेहा तिर्की

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक
'4000 करोड़ लगाकर भी...', दीपिका चिखलिया की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, किसे दिया संदेश?
RBI का “ज्ञान अभियान”: छात्रों को सिखाई जा रही पैसों की असली समझ
मौत के बाद आधार कार्ड रखना खतरनाक हो सकता है, सरकार ने बताया- ऐसे कराएं बंद
Dumka News: आमजोड़ा में NSS का बड़ा अभियान: फ्री हेल्थ कैंप में 50 ग्रामीणों की जांच
Deoghar News: अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट की पहल, मधुपुर स्कूल में वॉटर चिलर स्थापित
झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी
Pakur News: जुली हेंब्रम की माता सुभाषिनी सोरेन का लखीपोखर में अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Deoghar News: सबेज़ोर में भजन गायिका स्नेहा सरगम ने भक्ति से झुमाया माहौल
Pakur News: पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली भागने की योजना नाकाम
सरकार द्वारा सामुदायिक उपयोग के लिए निर्मित बिल्डिंग मुक्त करे वन विभाग: राजेश यादव
पति की हथौड़े से कुचलकर हत्या, 22 दिन के मासूम को शव के पास छोड़ा, फिर ट्रेन से कटकर दी जान