Pakur News: मोंगला बांध काली मंदिर में भव्य चैती पूजा, 100 साल पुरानी परंपरा कायम

विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा

Pakur News: मोंगला बांध काली मंदिर में भव्य चैती पूजा, 100 साल पुरानी परंपरा कायम

Pakuria के मोंगला बांध स्थित प्राचीन काली मंदिर में चैती काली पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर मां काली की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

पाकुड़िया: प्रखंड के मोंगला बांध ग्राम स्थित अति प्राचीन काली मंदिर में मंगलवार को चैती काली पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि-विधान और धूमधाम के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

​अर्धरात्रि से शुरू हुए अनुष्ठान

पूजा का शुभारंभ सोमवार की मध्यरात्रि को पंडित प्रभाकर मिश्रा की देखरेख में हुआ। मंत्रोच्चारण और विशेष आरती के साथ शुरू हुआ यह अनुष्ठान मंगलवार दोपहर तक चला। समापन के अवसर पर मंदिर में दर्जनों पाठों (बकरों) की बलि दी गई। मान्यता है कि मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु यहाँ बलि अर्पित करते हैं।

​आस्था का केंद्र: निजी प्रतिमाओं की भी हुई स्थापना

मंदिर में सार्वजनिक प्रतिमा के अलावा कई श्रद्धालुओं द्वारा अपनी मुरादें पूरी होने की खुशी में निजी प्रतिमाएं भी स्थापित की गई थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मंदिर में पिछले 100 वर्षों से अधिक समय से निरंतर पूजा होती आ रही है। ग्रामीणों की इस मंदिर के प्रति अटूट आस्था है।

​कन्या भोजन और प्रसाद वितरण

मंगलवार को मुख्य पूजा के पश्चात मंदिर परिसर में कन्या भोजन का आयोजन किया गया। इसके बाद महाआरती हुई और उपस्थित सैंकड़ों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर की नियमित देखरेख और नित्य पूजा स्थानीय पुजारियों द्वारा ही संपन्न की जाती है।

Read More.. Bokaro News: हनुमान जन्मोत्सव पर सजा मंदिर, सैकड़ों भक्तों ने किया पूजा-अर्चना

​आयोजन में इनकी रही सक्रिय भूमिका

पूजा को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक वर्मा, उपाध्यक्ष राजेश पाल, लखींद्र पाल, चंदन वर्मा, जितेन पाल, आकाश वर्मा, बबलू पाल सहित अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका रही।

Read More.. असम में सत्ता परिवर्तन के लिए जनता तैयार, चाय बागान श्रमिकों के मुद्दे बने चुनाव का केंद्र: शिल्पी नेहा तिर्की

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक
'4000 करोड़ लगाकर भी...', दीपिका चिखलिया की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, किसे दिया संदेश?
RBI का “ज्ञान अभियान”: छात्रों को सिखाई जा रही पैसों की असली समझ
मौत के बाद आधार कार्ड रखना खतरनाक हो सकता है, सरकार ने बताया- ऐसे कराएं बंद
Dumka News: आमजोड़ा में NSS का बड़ा अभियान: फ्री हेल्थ कैंप में 50 ग्रामीणों की जांच
Deoghar News: अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट की पहल, मधुपुर स्कूल में वॉटर चिलर स्थापित
झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी
Pakur News: जुली हेंब्रम की माता सुभाषिनी सोरेन का लखीपोखर में अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Deoghar News: सबेज़ोर में भजन गायिका स्नेहा सरगम ने भक्ति से झुमाया माहौल
Pakur News: पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली भागने की योजना नाकाम
सरकार द्वारा सामुदायिक उपयोग के लिए निर्मित बिल्डिंग मुक्त करे वन विभाग: राजेश यादव
पति की हथौड़े से कुचलकर हत्या, 22 दिन के मासूम को शव के पास छोड़ा, फिर ट्रेन से कटकर दी जान