छतरपुर में बोले अमित शाह, प्रदेश में भाजपा की सरकार बना दो हम भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे 

विजय संकल्प रैली में पहुंचे अमित शाह, जुटाया जनसमर्थन

छतरपुर में बोले अमित शाह, प्रदेश में भाजपा की सरकार बना दो हम भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे 
अमित शाह, गृह मंत्री

जनसभा में अमित शाह ने कहा, पुष्पा भुईंया को जीता दो हम भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे. कांग्रेस पार्टी ओबीसी विरोधी है. ये पार्टी पिछड़े वर्ग के कल्याण के बारे में नहीं सोचती है. जब जब साशन में आया पिछड़ा वर्ग का विरोध करने का काम किया.

पलामू: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पलामु के छतरपुर जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. वो यहां बीजेपी प्रत्याशी पुष्पा देवी भुईंया के समर्थन में जन समर्थन जुटाने आये. जनसभा में उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में 350 करोड़ जनता के पैसे हेमंत के मंत्री के घर से निकले. ये पैसा जेएमएम का था या राजद या कांग्रेस का. यह पैसा झारखंड के लोगों का था. 350 करोड़ रूपये गिनने के लिए 27  नोट गिनने वाली मशीन मंगानी पड़ी. हेमंत सोरेन के मंत्री के घर से इतने पैसे का मिलना साफ बता रहा कि सरकार में क्या चल रहा. अमित शाह ने कहा, पूरे देश में सबसे भष्ट सरकार यदि कहीं है तो वह यहीं जेएमएम और कांग्रेस की सरकार है. अमित शाह ने कहा, जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी की सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है. उन्होंने कहा कि यह रुपया आपका है, झारखंड के युवाओं व गरीबों का है, जिसे ये कांग्रेसी खा गए. 

भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे

अमित शाह ने जनसभा में कहा कि आप प्रदेश में भाजपा की सरकार बना दो, हम भ्रष्टाचार करने वालों को जेल की सलाखों के पीछे डाल देंगे. आप पुष्पा भुईंया को जीता दो हम भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे. कांग्रेस पार्टी ओबीसी विरोधी है. ये पार्टी पिछड़े वर्ग के कल्याण के बारे में नहीं सोचती है. जब जब साशन में आया पिछड़ा वर्ग का विरोध करने का काम किया. उन्होंने कहा, 2014 में आपलोगों ने मोदी जी की सरकार बनाई फिर मोदी जी ने केंद्र की सभी परीक्षाओं में पिछड़ा वर्ग को 27 परसेंट आरक्षएा देने का काम मोदी ने किया. नरेंद्र मोदी जी ने पिछड़ा वर्ग आयोग बनाया और और आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम मोदी जी ने किया. 

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

Giridih News: किसानों को मिला प्रशिक्षण, ऑर्गेनिक खेती से आय बढ़ाने पर जोर Giridih News: किसानों को मिला प्रशिक्षण, ऑर्गेनिक खेती से आय बढ़ाने पर जोर
कभी सोचे ना थे, महादेव: अन्याय और आस्था पर भावुक कविता
Pakur News: खनन घोटाले पर BJP का हमला, CBI जांच की उठी मांग
Sahebganj News: शॉर्ट सर्किट से हाइवा में लगी आग, चालक-उपचालक ने कूदकर बचाई जान
Pakur News: ईस्टर पर चर्चों में उमड़ी भीड़, जुली हेंब्रम ने दिया प्रेम और शांति का संदेश
Dumka News: संताल समाज की पहल: मांझी थान में हर सप्ताह होगी पूजा, युवाओं को जोड़ने का प्रयास
Ranchi News: मानवता की मिसाल, मुक्ति संस्था ने 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
Bokaro News: चुआड़ विद्रोह के नायक रघुनाथ महतो की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
ईस्टर पर जमशेदपुर में विशेष प्रार्थना, कब्रिस्तानों में श्रद्धालुओं की भीड़
Ranchi News: जनजागरण और एकता के लिए कांके में होगा बड़ा हिंदू सम्मेलन
Khunti News: गैस संकट पर भड़के कालीचरण मुंडा, प्रशासन को दी सख्त चेतावनी
थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें