Palamu News: नशे, लूट और दोहरे कत्ल की खौफनाक दास्तां, आरोपी चुनमुन चौधरी गिरफ्तार

आरोपी ने अपना अपराध पूरी तरह स्वीकार किया

Palamu News: नशे, लूट और दोहरे कत्ल की खौफनाक दास्तां, आरोपी चुनमुन चौधरी गिरफ्तार
(फोटो)

पलामू पुलिस ने डालटनगंज और चैनपुर क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी चुनमुन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ₹1300 की लूट के लिए शंकर राम की हत्या कर शव जलाने का प्रयास किया और बाद में विवाद होने पर अपने साथी करीवा उर्फ छोटू का भी सिर पत्थर से कूच दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक का पर्स और दस्तावेज बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।

पलामू: चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रैनीबांध तालाब, गुरहा के समीप एक आंशिक जला हुआ शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान शंकर राम (उम्र 37 वर्ष), पिता-राजमुनी राम, निवासी-मिशन स्कूल रोड, आबादगंज वार्ड संख्या-23, डालटनगंज के रूप में की गई थी। उसी दिन शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत डालटनगंज रेलवे स्टेशन के आगे रेलवे पुल के समीप केबिन के सामने एक अन्य व्यक्ति का शव भी बरामद किया गया था। दोनों शवों की स्थिति से प्रतीत हो रहा था कि उनके सिर को पत्थर से कूचकर हत्या की गई है। इस संबंध में चैनपुर थाना कांड सं0-17/2026, दिनांक-17.01.2026, धारा-103(1)/238 BNS एवं शहर थाना कांड सं0-20/2026, दिनांक-16.01.2026, धारा-103(1)/238 BNS अंकित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। 

पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) राजीव रंजन एवं पुलिस निरीक्षक (सदर अंचल) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर संदिग्ध चुनमुन चौधरी उर्फ अजित चौधरी (उम्र 25 वर्ष), पिता-स्व0 बिहारी चौधरी, निवासी-कल्याणपुर, थाना-चैनपुर, जिला-पलामू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि दिनांक-15.01.2026 को वह मजदूरी के बाद डालटनगंज रेलवे स्टेशन के समीप करीवा उर्फ छोटू एवं शंकर राम के साथ नशा कर रहा था। 

इसी दौरान उसे जानकारी हुई कि शंकर राम के पास पैसा है, लेकिन वह खर्च नहीं कर रहा है। इसके बाद अभियुक्त ने करीवा के साथ मिलकर शंकर राम को रैनीबांध क्षेत्र में ले जाकर उससे ₹1300 लूट लिए एवं पहचान उजागर होने के डर से पत्थर से सिर कूचकर उसकी हत्या कर दी तथा शव को जलाने का प्रयास किया। 

इसके उपरांत दोनों अभियुक्त रेलवे स्टेशन की ओर लौटे, जहां आपसी विवाद के दौरान करीवा उर्फ छोटू द्वारा धमकी दिए जाने पर चुनमुन चौधरी ने उसे भी रेलवे पुल के पास ले जाकर पत्थर से सिर कूचकर हत्या कर दी और शव को छिपाने का प्रयास किया। अनुसंधान के क्रम में अभियुक्त के निशानदेही पर मृतक शंकर राम का पर्स, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो बरामद किया गया है। अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Read More.. Koderma News: डोमचांच के मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम

 

Read More.. Bokaro News: वेदांता ईएसएल के खिलाफ 27 अप्रैल को चक्का जाम, कांग्रेस का बड़ा ऐलान

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक
'4000 करोड़ लगाकर भी...', दीपिका चिखलिया की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, किसे दिया संदेश?
RBI का “ज्ञान अभियान”: छात्रों को सिखाई जा रही पैसों की असली समझ
मौत के बाद आधार कार्ड रखना खतरनाक हो सकता है, सरकार ने बताया- ऐसे कराएं बंद
Dumka News: आमजोड़ा में NSS का बड़ा अभियान: फ्री हेल्थ कैंप में 50 ग्रामीणों की जांच
Deoghar News: अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट की पहल, मधुपुर स्कूल में वॉटर चिलर स्थापित
झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी
Pakur News: जुली हेंब्रम की माता सुभाषिनी सोरेन का लखीपोखर में अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Deoghar News: सबेज़ोर में भजन गायिका स्नेहा सरगम ने भक्ति से झुमाया माहौल
Pakur News: पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली भागने की योजना नाकाम
सरकार द्वारा सामुदायिक उपयोग के लिए निर्मित बिल्डिंग मुक्त करे वन विभाग: राजेश यादव
पति की हथौड़े से कुचलकर हत्या, 22 दिन के मासूम को शव के पास छोड़ा, फिर ट्रेन से कटकर दी जान