झारखंड इस्पात प्लांट हादसा: एक और मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या 3

पहले ही दो मजदूरों की हो चुकी थी मौत

झारखंड इस्पात प्लांट हादसा: एक और मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या 3

Ramgarh के हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्लांट में हुए हादसे में एक और मजदूर की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

रामगढ़: रामगढ़ थाना क्षेत्र के हेसला गांव स्थित झारखंड इस्पात प्लांट (जेएसपी)में फर्निश फटने से घायल हुए एक और मजदूर की मौत हो गई। इसके साथ ही इस हादसे में मरने वाले मजदूरों की संख्या तीन हो गई है। गंभीर रूप से घायल मजदूर बृजलाल बेदिया ने रांची के देवकमल अस्पताल में सोमवार की देर रात दम तोड़ दिया। इससे पहले अशोक बेदिया और अखिल राय का निधन इलाज के दौरान ही हो गया था। अभी भी चार और मजदूर जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

मुआवजे की रकम पर बनी सहमति, खत्म हुआ आंदोलन

सोमवार की देर रात मुआवजे की रकम और विभिन्न मांगो को लेकर वार्ता समाप्त हो गई। जिला प्रशासन, ग्रामीण और प्लांट प्रबंधन के लोगों ने 6 बिंदुओं पर सहमति जताई है। हादसे में मृतक के आश्रितों को मुआवजे के तौर पर 21 लाख रुपये दिए जाएंगे। सभी घायलों का समुचित एवं निःशुल्क इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। जब तक घायल मजदूर पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाते हैं, उन्हें नियमित वेतन मिलता रहेगा।

इसके अलावा सभी मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी का लाभ दिया जाएगा। मजदूरों के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की सुविधा लागू की जाएगी। साथ ही 3 महीने के अंदर प्लांट प्रबंधन प्रदूषण पर पूरी तरीके से नियंत्रण पा लेगा।

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक
'4000 करोड़ लगाकर भी...', दीपिका चिखलिया की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, किसे दिया संदेश?
RBI का “ज्ञान अभियान”: छात्रों को सिखाई जा रही पैसों की असली समझ
मौत के बाद आधार कार्ड रखना खतरनाक हो सकता है, सरकार ने बताया- ऐसे कराएं बंद
Dumka News: आमजोड़ा में NSS का बड़ा अभियान: फ्री हेल्थ कैंप में 50 ग्रामीणों की जांच
Deoghar News: अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट की पहल, मधुपुर स्कूल में वॉटर चिलर स्थापित
झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी
Pakur News: जुली हेंब्रम की माता सुभाषिनी सोरेन का लखीपोखर में अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Deoghar News: सबेज़ोर में भजन गायिका स्नेहा सरगम ने भक्ति से झुमाया माहौल
Pakur News: पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली भागने की योजना नाकाम
सरकार द्वारा सामुदायिक उपयोग के लिए निर्मित बिल्डिंग मुक्त करे वन विभाग: राजेश यादव
पति की हथौड़े से कुचलकर हत्या, 22 दिन के मासूम को शव के पास छोड़ा, फिर ट्रेन से कटकर दी जान