Bollywood: मिथुन दा की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का अमेरिका में निधन, आखिरी पोस्ट हो रहा वायरल

हेलेना ने आखिरी बार कहा था- 'अजीब महसूस हो रहा है“

Bollywood: मिथुन दा की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का अमेरिका में निधन, आखिरी पोस्ट हो रहा वायरल
फाइल फोटो

उनकी दोस्त और एक्ट्रेस-डांसर कल्पना अय्यर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को एक बुरी खबर दी. उन्होंने बताया कि हेलेना ल्यूक का निधन हो गया है.

बी-टाउन: बॉलीवुड अभिनेता सह राजनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का सोमवार को निधन हो गया. वह 68 साल की थीं. हेलेना ल्यूक एक नामी एक्ट्रेस थीं. बता दें कि हेलेना ल्यूक फिल्मों से ब्रेक लेकर अमेरिका में शिफ्ट हो गई थीं और सालों से वहीं रह रही थीं. उनकी दोस्त और एक्ट्रेस-डांसर कल्पना अय्यर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को एक बुरी खबर दी. उन्होंने बताया कि हेलेना ल्यूक का निधन हो गया है.

हेलेना का आखिरी पोस्ट

फिल्मों और लाइमलाइट से दूर रहने वाली हेलेना ल्यूक के निधन की वजह सामने नहीं आई है. हालांकि, उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है. 2 नवंबर की रात करीब 8.50 बजे हेलेना ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था, "अजीब महसूस हो रहा है. भावनाएं मिली-जुली हैं लेकिन क्यों, नहीं जानती. असमंजस में हूं." मौत से पहले हेलेना का ये पोस्ट उनके चाहने वालों के लिये एक रहस्य बन गया है.

कब हुई थी शादी?

मिथुन चक्रवर्ती ने मॉडल और एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक से साल 1979 में शादी की थी. उस वक्त हेलेना का जावेद खान से पांच साल के रिश्ते के बाद ब्रेकअप हुआ था. हालांकि दोनों की शादी का फैसला कुछ महीनों में ही गलत साबित हुआ और दोनों का तलाक हो गया.

शादी टूटने पर क्या बोली थीं हेलेना?

Read More.. Pakur News: एयरटेल टावर बना 'शोपीस', 5G के दौर में 2G जैसी स्पीड से ग्रामीण परेशान

मिथुन से शादी टूटने के करीब तीन साल बाद ऐसी अफवाह उड़ी की हेलेना फिर से मिथुन के साथ सब कुछ ठीक करना चाहती हैं. हालांकि तब तक मिथुन ने योगिता बाली से शादी कर ली थी. उस वक्त एक इंटरव्यू मे बात करते हुए हेलेना ने कहा था कि काश ये शादी हुई ही ना होती.

Read More.. दुबई में झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने लगाया मारपीट का आरोप

हेलेना ने कहा था, “ये चार महीने की मेरी शादी मेरे लिए किसी धुंधले सपने के जैसी है. मैं बस यही सोचती हूं कि काश ये नहीं हुई होती. उन्होंने ही मेरा ब्रेनवॉश किया और यकीन दिलाया कि वो मेरे लिए सही शख्स हैं. दुख की बात ये है कि वो इसमें कामयाब भी हो गए.”

Read More.. मौसम अलर्ट: साहिबगंज में आंधी-बारिश का दौर जारी, ओले गिरने की संभावना

अमिताभ बच्चन संग हेलेना 

हेलेना ल्यूक ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है जिसमें से एक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म मर्द थी. इस फिल्म ने उन्हें सिनेमा में पहचान दिलाई. वह जुदाई (1980), साथ साथ (1982), दो गुलाब (1983), रोमांस (1983) और भाई आखिर भाई होता है (1982) जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी थीं. बाद में वह फिल्मी दुनिया से गायब होकर अमेरिका चली गईं और वहीं पर अपना आखिरी वक्त भी बिताया.

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

Giridih News: किसानों को मिला प्रशिक्षण, ऑर्गेनिक खेती से आय बढ़ाने पर जोर Giridih News: किसानों को मिला प्रशिक्षण, ऑर्गेनिक खेती से आय बढ़ाने पर जोर
कभी सोचे ना थे, महादेव: अन्याय और आस्था पर भावुक कविता
Pakur News: खनन घोटाले पर BJP का हमला, CBI जांच की उठी मांग
Sahebganj News: शॉर्ट सर्किट से हाइवा में लगी आग, चालक-उपचालक ने कूदकर बचाई जान
Pakur News: ईस्टर पर चर्चों में उमड़ी भीड़, जुली हेंब्रम ने दिया प्रेम और शांति का संदेश
Dumka News: संताल समाज की पहल: मांझी थान में हर सप्ताह होगी पूजा, युवाओं को जोड़ने का प्रयास
Ranchi News: मानवता की मिसाल, मुक्ति संस्था ने 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
Bokaro News: चुआड़ विद्रोह के नायक रघुनाथ महतो की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
ईस्टर पर जमशेदपुर में विशेष प्रार्थना, कब्रिस्तानों में श्रद्धालुओं की भीड़
Ranchi News: जनजागरण और एकता के लिए कांके में होगा बड़ा हिंदू सम्मेलन
Khunti News: गैस संकट पर भड़के कालीचरण मुंडा, प्रशासन को दी सख्त चेतावनी
थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें