सीएम हेमंत के आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव समेत दर्जनों ठिकानों पर आईटी का छापा

रांची और जमशेदपुर में की गयी है छापेमारी

सीएम हेमंत के आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव समेत दर्जनों ठिकानों पर आईटी का छापा
छापेमारी के दौरान तैनात जवान.

आयकर विभाग की यह छापेमारी शनिवार की सुबह से ही शुरू हुई. जानकारी के मुताबिक, रांची में 7 और जमशेदपुर में 9 जगहों पर छापेमारी चल रही है. इसमें जमशेदपुर के अंजानिया इस्पात समेत अन्य ठिकाने भी शामिल हैं.

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव सहित कई अन्य व्यक्तियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है. आयकर विभाग की यह छापेमारी शनिवार की सुबह से ही शुरू हुई. जानकारी के मुताबिक, रांची में 7 और जमशेदपुर में 9 जगहों पर छापेमारी चल रही है. इसमें जमशेदपुर के अंजानिया इस्पात समेत अन्य ठिकाने भी शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार, सुनील श्रीवास्तव, उनके परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़े कुल 16-17 जगहों पर छापेमारी की सूचना है. 

बता दें कि आईटी डिपार्टमेंट ने विधानसभा चुनाव के दौरान हवाला के सहारे पैसों की लेन-देन की सूचना पर बीते 26 अक्टूबर को रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह और कोलकाता में छापेमारी शुरू की थी. कुल मिलाकर 35 ठिकानों पर छापेमारी की गयी. आयकर ने छापेमारी के दायरे में उन सभी व्यापारियों को शामिल किया था, जिनका संबंध हवाला कारोबार से है. 

जानकारी के मुताबिक, जमशेदपुर स्थित अंजनिया इस्पात सहित कुल 9 स्थानों पर भी आज आयकर विभाग की टीम ने कार्रवाई की है. रांची में सात व जमशेदपुर में कुल 9 जगहों पर छापामारी चलने की सूचना है. हालांकि, आयकर विभाग द्वारा की गई इस छापेमारी को लेकर अभी तक आधिकारिक रूप से कोई विवरण नहीं दिया गया है

 

Read More.. Bokaro News: नगर उद्यान में जुटे गांधीवादी, जनजागरण अभियान तेज करने का फैसला

Read More.. जनता की आवाज दब गई? जन संवाद केंद्र शुरू करने की मांग

 

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

Giridih News: किसानों को मिला प्रशिक्षण, ऑर्गेनिक खेती से आय बढ़ाने पर जोर Giridih News: किसानों को मिला प्रशिक्षण, ऑर्गेनिक खेती से आय बढ़ाने पर जोर
कभी सोचे ना थे, महादेव: अन्याय और आस्था पर भावुक कविता
Pakur News: खनन घोटाले पर BJP का हमला, CBI जांच की उठी मांग
Sahebganj News: शॉर्ट सर्किट से हाइवा में लगी आग, चालक-उपचालक ने कूदकर बचाई जान
Pakur News: ईस्टर पर चर्चों में उमड़ी भीड़, जुली हेंब्रम ने दिया प्रेम और शांति का संदेश
Dumka News: संताल समाज की पहल: मांझी थान में हर सप्ताह होगी पूजा, युवाओं को जोड़ने का प्रयास
Ranchi News: मानवता की मिसाल, मुक्ति संस्था ने 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
Bokaro News: चुआड़ विद्रोह के नायक रघुनाथ महतो की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
ईस्टर पर जमशेदपुर में विशेष प्रार्थना, कब्रिस्तानों में श्रद्धालुओं की भीड़
Ranchi News: जनजागरण और एकता के लिए कांके में होगा बड़ा हिंदू सम्मेलन
Khunti News: गैस संकट पर भड़के कालीचरण मुंडा, प्रशासन को दी सख्त चेतावनी
थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें