चुनाव के दिन झामुमो की शिकायत करने निर्वाचन आयोग पहुंची भाजपा, जेएमएम ने कहा-अजब बेशर्मी है 

अजय नाथ शाहदेव और महुआ माजी के उपर प्राथमिकी दर्ज करने के हुए आदेश 

चुनाव के दिन झामुमो की शिकायत करने निर्वाचन आयोग पहुंची भाजपा, जेएमएम ने कहा-अजब बेशर्मी है 
सीईओ को ज्ञापन सौंपती भाजपा.

भाजपा ने चुनाव आयोग को बताया कि हर महीने के 6, 7 तारीख को मंईयां सम्मान योजना का पैसा खाते में जाता था लेकिन चुनाव के ठीक एक रात पहले इस बार भेजा गया जो सही नहीं है

रांची: चुनाव के एक रात पहले मंईयां सम्मान योजना के तहत सरकार द्वारा पैसा भेजने के खिलाफ भाजपा चुनाव आयोग पहुंची और मांग किया कि मंईयां सम्मान योजना के तहत दी जाने वाली राशि चुनाव के एक दिन पहले रात में किसके आदेश पर दिया गया. भाजपा ने  चुनाव आयोग को बताया कि हर महीने के 6, 7 तारीख को मंईयां सम्मान योजना का पैसा खाते में जाता था लेकिन चुनाव के ठीक एक रात पहले इस बार भेजा गया जो सही नहीं है. चुनाव के चक्कर में मंईयां को एक सप्ताह इंतजार करना पड़ गया. पैसा का इससे दुर्भाग्य और क्या होगा. भाजपा ने सीईओ को बताया कि हटिया विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव का हर बूथ पर फोटो युक्त उनका पर्ची बंट रहा था इसकी भी शिकायत की गई. महुआ माजी चुनाव के दौरान चुटिया में पार्टी का पट्टा पहनकर घूम रही हैं, उनके खिलाफ भी शिकायत की गई है. भाजपा ने सीईओ को बताया कि हुसैनाबाद में संजय कुमार यादव नाम के एक थाना प्रभारी है जो खुलेआम आरजेडी का समर्थन में काम कर रहे हैं और भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को पीट कर बंद कर दिए हैं, उनको सस्पेंड करने के लिए भी शिकायत की गई. अजय नाथ शाहदेव और महुआ माजी के उपर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश हुए और बाकी दो मामले में जांच के आदेश दिए गए.

झामुमो का पलटवार

इस मामले को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर पोस्ट किया है. सीएम हेमंत सोरेन ने पोस्ट में लिखा है कि एक तरफ़ हमने मंईयां के चार किश्तें 57 लाख बहनों के खातों में भेज दी है - वहीं भाजपा मंईयां सम्मान बंद करवाने हेतु एड़ी चोटी का जोड़ लगा रही है. अजब बेशर्मी है. कल हाई कोर्ट में मंईयां सम्मान के ख़िलाफ़ किए केस नंबर  PIL 5145/2024 सूचीबद्ध है और तानाशाह पूरी ताक़त से इस योजना को बंद करवाने में जुटी हुई है.

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

Giridih News: किसानों को मिला प्रशिक्षण, ऑर्गेनिक खेती से आय बढ़ाने पर जोर Giridih News: किसानों को मिला प्रशिक्षण, ऑर्गेनिक खेती से आय बढ़ाने पर जोर
कभी सोचे ना थे, महादेव: अन्याय और आस्था पर भावुक कविता
Pakur News: खनन घोटाले पर BJP का हमला, CBI जांच की उठी मांग
Sahebganj News: शॉर्ट सर्किट से हाइवा में लगी आग, चालक-उपचालक ने कूदकर बचाई जान
Pakur News: ईस्टर पर चर्चों में उमड़ी भीड़, जुली हेंब्रम ने दिया प्रेम और शांति का संदेश
Dumka News: संताल समाज की पहल: मांझी थान में हर सप्ताह होगी पूजा, युवाओं को जोड़ने का प्रयास
Ranchi News: मानवता की मिसाल, मुक्ति संस्था ने 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
Bokaro News: चुआड़ विद्रोह के नायक रघुनाथ महतो की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
ईस्टर पर जमशेदपुर में विशेष प्रार्थना, कब्रिस्तानों में श्रद्धालुओं की भीड़
Ranchi News: जनजागरण और एकता के लिए कांके में होगा बड़ा हिंदू सम्मेलन
Khunti News: गैस संकट पर भड़के कालीचरण मुंडा, प्रशासन को दी सख्त चेतावनी
थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें