Ranchi News: बलसोकरा में 55 लाख से बनेगा स्वास्थ्य उपकेंद्र, आदिल अजीम ने किया शिलान्यास

15वें वित्त आयोग योजना के तहत हो रहा निर्माण

Ranchi News:  बलसोकरा में 55 लाख से बनेगा स्वास्थ्य उपकेंद्र, आदिल अजीम ने किया शिलान्यास
बलसोकरा में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास करते जिला परिषद आदिल अजीम।

Chanho प्रखंड के बलसोकरा में 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास Adil Azeem ने किया। यह निर्माण 15वें वित्त आयोग की योजना के तहत किया जा रहा है।

रांची: 15वें वित्त आयोग की स्वास्थ्य प्रक्षेत्र योजना के तहत  चानहों प्रखंड के बलसोकरा में 55 लाख रुपये की लागत से बननेवाले स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास आज जिला परिषद आदिल अजीम ने किया। मौके पर जिला परिषद आदिल अजीम ने कहा कि बलसोकरा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा कई वर्षों से की जा रही थी, जिसे उन्होंने अपने चुनावी संकल्प पत्र में शामिल किया था।

उन्होंने कहा कि अब यह मांग पूरी होने जा रही है और उपकेंद्र बनने से पंचायत के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख भी नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने संवेदक को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि मो गयास, बलसोकरा पंचायत के मुखिया, झामको मुंडा, होलिका देवी,  पंचायत समिति के तजम्मुल अंसारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इश्तियाक अंसारी, मुखिया शिव उरांव, समेत चानहो, बलसोकरा के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक
'4000 करोड़ लगाकर भी...', दीपिका चिखलिया की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, किसे दिया संदेश?
RBI का “ज्ञान अभियान”: छात्रों को सिखाई जा रही पैसों की असली समझ
मौत के बाद आधार कार्ड रखना खतरनाक हो सकता है, सरकार ने बताया- ऐसे कराएं बंद
Dumka News: आमजोड़ा में NSS का बड़ा अभियान: फ्री हेल्थ कैंप में 50 ग्रामीणों की जांच
Deoghar News: अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट की पहल, मधुपुर स्कूल में वॉटर चिलर स्थापित
झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी
Pakur News: जुली हेंब्रम की माता सुभाषिनी सोरेन का लखीपोखर में अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Deoghar News: सबेज़ोर में भजन गायिका स्नेहा सरगम ने भक्ति से झुमाया माहौल
Pakur News: पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली भागने की योजना नाकाम
सरकार द्वारा सामुदायिक उपयोग के लिए निर्मित बिल्डिंग मुक्त करे वन विभाग: राजेश यादव
पति की हथौड़े से कुचलकर हत्या, 22 दिन के मासूम को शव के पास छोड़ा, फिर ट्रेन से कटकर दी जान