Sahebganj News: टीकाकरण सेवाओं का हुआ शुभारंभ, शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य

गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण और एएनसी जांच अनिवार्य

Sahebganj News: टीकाकरण सेवाओं का हुआ शुभारंभ, शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य
(फोटो)

साहिबगंज सदर अस्पताल में क्षेत्रीय उप निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा ने 16 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों के लिए नियमित टीकाकरण सेवाओं का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के शीघ्र पंजीकरण और गुणवत्तापूर्ण एएनसी जांच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि टीकाकरण सत्रों की सुदृढ़ योजना बनाकर ड्रॉपआउट लाभार्थियों को भी कवर किया जाए, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाई जा सके।

साहिबगंज: सदर अस्पताल में 16 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोरों के लिए नियमित टीकाकरण  सेवाओं का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय उप निदेशक, संथाल परगना, दुमका डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, जिला आरसीएच पदाधिकारी, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, आरसीएच सहायक, वीसीएसएम, सीसीटी तथा यूनिसेफ के प्रतिनिधि सहित कई स्वास्थ्यकर्मी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

उद्घाटन के दौरान डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नियमित टीकाकरण सेवाओं को सुदृढ़ करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि 16 वर्ष तक के सभी पात्र बच्चों एवं किशोरों को शत-प्रतिशत लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि टीकाकरण एक प्रभावी जनस्वास्थ्य उपाय है, जो बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से बचाकर उनके स्वस्थ भविष्य की नींव रखता है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को भी आवश्यक टीकाकरण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, उनके नियमित प्रसव पूर्व जांच को सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। उन्होंने गर्भावस्था के शीघ्र पंजीकरण, समय पर एएनसी जांच और सतत निगरानी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण आधार बताया। 

कार्यक्रम के दौरान सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मियों को निम्नलिखित निर्देश दिए गए नियमित टीकाकरण का सौ प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए, टीकाकरण सत्रों की सुधृढ़ योजना बनाई जाए, ड्रॉपआउट लाभार्थियों की पहचान कर उनका टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए, गर्भवती महिलाओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाएं दी जाएं, सामुदायिक जागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावादिया जाए।

Read More.. Pakur News: उपासना मरांडी की पहल रंग लाई, घोषपोखर में लगा 25 KVA ट्रांसफार्मर, लौटी बिजली

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक
'4000 करोड़ लगाकर भी...', दीपिका चिखलिया की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, किसे दिया संदेश?
RBI का “ज्ञान अभियान”: छात्रों को सिखाई जा रही पैसों की असली समझ
मौत के बाद आधार कार्ड रखना खतरनाक हो सकता है, सरकार ने बताया- ऐसे कराएं बंद
Dumka News: आमजोड़ा में NSS का बड़ा अभियान: फ्री हेल्थ कैंप में 50 ग्रामीणों की जांच
Deoghar News: अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट की पहल, मधुपुर स्कूल में वॉटर चिलर स्थापित
झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी
Pakur News: जुली हेंब्रम की माता सुभाषिनी सोरेन का लखीपोखर में अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Deoghar News: सबेज़ोर में भजन गायिका स्नेहा सरगम ने भक्ति से झुमाया माहौल
Pakur News: पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली भागने की योजना नाकाम
सरकार द्वारा सामुदायिक उपयोग के लिए निर्मित बिल्डिंग मुक्त करे वन विभाग: राजेश यादव
पति की हथौड़े से कुचलकर हत्या, 22 दिन के मासूम को शव के पास छोड़ा, फिर ट्रेन से कटकर दी जान