Sahebganj News: अपर समाहर्ता गौतम भगत ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए निर्देश

त्वरित कार्रवाई से शिकायतों का होगा जल्द निष्पादन

Sahebganj News: अपर समाहर्ता गौतम भगत ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए निर्देश
(फोटो)

साहिबगंज उपायुक्त कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में अपर समाहर्ता गौतम भगत ने जिलेवासियों की समस्याएं सुनीं। सुनवाई के दौरान भूमि विवाद, बिजली, पानी और सड़क से संबंधित शिकायतों की अधिकता रही। अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों की भौतिक जांच करने और उनकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को सौंपने के सख्त निर्देश दिए, ताकि आम जनता को सरकारी योजनाओं और न्याय का लाभ त्वरित मिल सके।

साहिबगंज: उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार में अपर समाहर्ता गौतम भगत ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी नागरिकों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी और आश्वस्त किया कि संज्ञान में आने वाली प्रत्येक शिकायत की पूरी तरह जांच कराते हुए जल्द से जल्द उनका समाधान किया जाएगा।

अपर समाहर्ता गौतम भगत ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों की भौतिक जांच कराते हुए उनका समाधान यथाशीघ्र सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विभागीय अधिकारी त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रत्येक शिकायत का प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन में कोई बाधा न आए और जिलेवासियों को शीघ्र लाभ मिल सके।

जनता दरबार में आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से अधिकांश भूमि विवाद, बिजली, पानी, सड़क और सरकारी योजनाओं से संबंधित थीं। अपर समाहर्ता ने सभी समस्याओं को गहनता से सुना और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पहल की सराहना करते हुए नागरिकों ने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से उन्हें अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिलता है और उन्हें न्याय मिलने की आशा बढ़ती है।

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक
'4000 करोड़ लगाकर भी...', दीपिका चिखलिया की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, किसे दिया संदेश?
RBI का “ज्ञान अभियान”: छात्रों को सिखाई जा रही पैसों की असली समझ
मौत के बाद आधार कार्ड रखना खतरनाक हो सकता है, सरकार ने बताया- ऐसे कराएं बंद
Dumka News: आमजोड़ा में NSS का बड़ा अभियान: फ्री हेल्थ कैंप में 50 ग्रामीणों की जांच
Deoghar News: अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट की पहल, मधुपुर स्कूल में वॉटर चिलर स्थापित
झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी
Pakur News: जुली हेंब्रम की माता सुभाषिनी सोरेन का लखीपोखर में अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Deoghar News: सबेज़ोर में भजन गायिका स्नेहा सरगम ने भक्ति से झुमाया माहौल
Pakur News: पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली भागने की योजना नाकाम
सरकार द्वारा सामुदायिक उपयोग के लिए निर्मित बिल्डिंग मुक्त करे वन विभाग: राजेश यादव
पति की हथौड़े से कुचलकर हत्या, 22 दिन के मासूम को शव के पास छोड़ा, फिर ट्रेन से कटकर दी जान