विधानसभा स्पीकर की मनमानी के कारण भाजपा ने किया सदन से वॉकआउट: बाबूलाल मरांडी

अवैध कोयला तस्करी केलिए झामुमो कर रहा नाकेबंदी का नाटक

विधानसभा स्पीकर की मनमानी के कारण भाजपा ने किया सदन से वॉकआउट: बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी (फाइल फोटो )

प्रदेश भाजपा के विधायकों ने आज बजट पर चल रहे वाद विवाद के बीच सदन से वॉकआउट किया।

रांची: मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सदन को मनमाने ढंग से चलाना चाहते हैं। सत्ता पक्ष को बोलने में तरजीह दी जाती है, आसन  के द्वारा ज्यादा समय दिए जाते हैं। कहा कि वहीं जब विपक्ष के सदस्य जब बोलने केलिए खड़ा होते हैं तो बार बार टोका टोकी की जाती है। 

कहा कि आज भी कुछ ऐसा ही हुआ। भाजपा विधायक श्रीमती नीरा यादव जब सदन में बोल रही थी तो सत्ता पक्ष के विधायकों ने टोका। दुर्भाग्य जनक यह है कि आसन से उनको संरक्षण प्राप्त हुआ। श्रीमती नीरा यादव ने स्पीकर महोदय से टोका टोकी में बर्बाद समय के बदले समय की मांग की तो अध्यक्ष ने अस्वीकृत कर दिया। यह पूरी तरह से मनमानी है।सत्ता पक्ष के इशारे पर  विपक्ष की बातों को दबाने की साजिश है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भाजपा के विधायकों ने आज इस मुद्दे पर विरोध दर्ज करते हुए सदन से वॉकआउट किया।

झामुमो द्वारा खनिजों की नाकेबंदी की घोषणा के सवाल पर मरांडी ने तीखी प्रतिक्रिया दी..

उन्होंने कहा कि  यह झामुमो की पुरानी आदत है।ये सब केवल कोयले की अवैध ढुलाई केलिए दिखावा है। आज प्रतिदिन धनबाद, बोकारो से 400...500ट्रक  कोयले की अवैध ढुलाई हो रही। जिसे राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन का पूरा संरक्षण प्राप्त है।

केंद्र सरकार पर बकाए की बात पर कहा कि बार बार ब्रेकअप मांगने के बाद भी झामुमो यह नहीं बताता कि कब का कितना बकाया है। उन्होंने कहा कि आज जिस कांग्रेस पार्टी की गोद में बैठकर झामुमो खेल रहा है,खा रहा है,ये सब उसी कांग्रेस पार्टी की देन है।

यह भी पढ़ें Koderma News: जैन विद्यालय के कैंपस में अहिंसा इंडोर स्पोर्टस एकेडमी का हुआ शुभारंभ

राज्य में चाहे सीसीएल, बीसीसीएल,एच ई सी के विस्थापितों की समस्या हो इसके समाधान केलिए कांग्रेस पार्टी ने 60वर्षों के शासन में कोई चिंता नहीं की।

यह भी पढ़ें आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का 6 माह का वेतन बकाया: चिकित्सा संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

कहा कि आज मोदी सरकार राज्य की समस्याओं के समाधान केलिए तत्पर है लेकिन कांग्रेस झामुमो को समाधान की चिंता नहीं। इन्हें राज्य को लूटने का केवल अवसर चाहिए

यह भी पढ़ें Palamu News : उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण खामियां मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

मॉडर्न विद्यालय में एजुकेशनल मेले का भव्य आयोजन, 1500 छात्रों को मिला करियर मार्गदर्शन मॉडर्न विद्यालय में एजुकेशनल मेले का भव्य आयोजन, 1500 छात्रों को मिला करियर मार्गदर्शन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Hazaribagh News : एनटीपीसी टेंडर पर सियासी संग्राम: पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद का वर्तमान विधायक पर गंभीर आरोप
रांची में बड़ा मेडिकल चमत्कार: पारस एचईसी हॉस्पिटल में 54 वर्षीय हार्ट मरीज की जान बची
भोडा’— संथाल परगना की आदिवासी मिठाई, जो हाट-बाज़ार और प्रवास की कहानी कहती है
गिरिडीह में दर्दनाक घटना: चार वर्षीय मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
Giridih News : भंडारीडीह माहुरी वैश्य महामंडल की बैठक संपन्न, ‘महामंडल आपके द्वार’ अभियान फिर शुरू करने का फैसला
गैरकानूनी कफ सिरप रैकेट पर बड़ी कार्रवाई: ईडी ने देशभर में कई ठिकानों पर छापेमारी, मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल निशाने पर
Giridih News : 20 साल से फरार इनामी नक्सली मोतीलाल किस्कू गिरफ्तार, गिरिडीह-बिहार एसटीएफ का संयुक्त ऑपरेशन सफल
रामगढ़ में सनसनी: तीन महीने से लापता युवक का शव टुकड़ों में बरामद, अवैध संबंध में हत्या की आशंका
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Koderma News: श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में हुआ भव्य साइंस लैंब का उद्घाटन