घाटशिला रिजल्ट अपडेट: झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन की बढ़त निर्णायक, भाजपा पीछे

घाटशिला रिजल्ट अपडेट: झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन की बढ़त निर्णायक, भाजपा पीछे

पूर्वी सिंहभूम: पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। 17वें राउंड की गिनती के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने एकबार फिर जोरदार बढ़त बना ली है। वे 89,251 मतों के साथ सबसे आगे हैं और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार बाबू लाल सोरेन से चल रहे हैं। इसी के साथ उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है और झामुमो खेमे में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।

भाजपा के बाबूलाल सोरेन को अब तक 56,445 वोट मिले हैं, जबकि तीसरे स्थान पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के रामदास मुर्मू हैं, जिन्हें 11,235 वोट प्राप्त हुए हैं। अन्य उम्मीदवारों की जमानत बचना भी मुश्किल होता दिखाई दे रहा है।

स्वतंत्र और अन्य दलों के उम्मीदवारों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। स्वतंत्र उम्मीदवार डॉ. श्रीलाल किस्कू को 1,341 वोट मिले हैं, जबकि भारत आदिवासी पार्टी के पंचानन सोरेन को केवल 901 वोट मिले। अधिकांश अन्य उम्मीदवार 1,000 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। स्वतंत्र प्रत्याशी बिकाश हेम्ब्रम को 847, मनोज कुमार सिंह को 339, परवती हांसदा को 336 और राम कृष्ण महाली, नारायण सिंह, परमेश्वर टुडू, बसंत कुमार टोपनो को 300 से भी कम मत मिले हैं।

इस चुनाव में नोटा को भी 2,458 वोट मिले, जो कई छोटे उम्मीदवारों से अधिक है।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

कौन है भीम राम? जिसने भगताइन के कहने पर विष्णुगढ़ की बच्ची का सिर पत्थर से मारकर कुचला कौन है भीम राम? जिसने भगताइन के कहने पर विष्णुगढ़ की बच्ची का सिर पत्थर से मारकर कुचला
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
कुसुंबा कांड पर भड़के डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी
Deoghar News: पुलिस ने तस्करों की कार से कुल 33 किलो अवैध गांजा सफलतापूर्वक बरामद किया
Giridih News: सिहोडीह में धूमधाम से मना हनुमान जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद
गिरफ्तार भीम राम, भाजपा कार्यकर्ता नहीं, सभी दोषियों को मिले फांसी की सजा: आदित्य साहू
Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत
Palamu News: MMCH में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now