Hazaribagh News: सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन, जुटे भाजपा कार्यकर्ता
कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री कुणाल किशोर दुबे और धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री जय नारायण प्रसाद ने किया।
हजारीबाग: विधानसभा के सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी, जिला हजारीबाग की ओर से सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री कुणाल किशोर दुबे और धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री जय नारायण प्रसाद ने किया।
सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य

मुख्य अतिथि ने विस्तार से उन गतिविधियों के बारे में बताया जिन्हें कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर करना है। साथ ही निर्णय लिया गया कि मंडल स्तर पर भी कार्यशालाएँ आयोजित की जाएँगी, ताकि सेवा पखवाड़ा को व्यापक सफलता मिल सके।
नेताओं का संबोधन
कार्यशाला को जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुदेश चंद्रवंशी, विभाग प्रचारक आशुतोष भाई साहब, पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप और वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह राठौड़ ने संबोधित किया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
कार्यशाला में भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से रेणुका साहू, भानुमति पासवान, सुमन कुमार, मनोज गिरी, अरविंद सिकरवार, कुंवर मनोज सिंह, इंद्र नारायण कुशवाहा, जयनारायण कुशवाहा, मनोरमा राणा, राजकरण पांडे, महेंद्र बिहारी, अजीत चंद्रवंशी, रमेश हेंब्रम, तनवीर अहमद, रणधीर पांडे, प्रकाश कुशवाहा, शशि गुप्ता, कृष्णा मेहता, आदित्य साहू, अशोक कुशवाहा, कैलाशपति सिंह, मनमीत अकेला, नागेंद्र गुप्ता, शेफाली गुप्ता, प्रियंका कुमारी, उमा पाठक, बिजल देवी, मीरा मेहता, बलदेव जी, विधायक प्रतिनिधि चंदन सिंह, श्री झा, मनोज जी, राजेश यादव आदि शामिल थे।
इसके अलावा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी मुखलाल मेहता, नरसिंह प्रसाद, अविनाश कुमार कसेरा, शिव शंकर, गुड़िया देवी, फुलवा कक्षप, सत्यभामा शर्मा, शिवपाल यादव, परमेश्वर यादव, रामअवतार शर्मा, कौलेश्वर रजक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
