Jharkhand politics: बिहार के बाद झारखंड में भी सियासी हलचल: हेमंत सोरेन की भाजपा से गुप्त मुलाकात से बढ़ी चर्चाएं

झामुमो व भाजपा के गोपनीय विमर्श से बदलाव की आहट तेज 

Jharkhand politics: बिहार के बाद झारखंड में भी सियासी हलचल: हेमंत सोरेन की भाजपा से गुप्त मुलाकात से बढ़ी चर्चाएं
(फाइल फ़ोटो)

अरविंद शर्मा

नई दिल्ली: बिहार में राजग की प्रचंड जीत के बाद राजनीतिक हलचल की धुरी अब झारखंड की ओर घूमती दिख रही है। यहां सत्ता का समीकरण भले ही स्थिर दिखता हो, लेकिन भीतरखाने बदलाव की आहट तेज है। विश्वसनीय सूत्र का दावा है कि दिल्ली में दो दिन पहले झामुमो के नेता एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन की भाजपा के एक शीर्ष नेता से मुलाकात हुई है। दावा यह भी है कि बातचीत केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि साथ आने की प्रारंभिक सहमति बन चुकी है। चर्चा यहां तक है कि उपमुख्यमंत्री के पद पर भी विमर्श आगे बढ़ चुका है और यह भूमिका बाबूलाल मरांडी या चंपाई सोरेन में से किसी एक को दी जा सकती है। 

यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब झारखंड में सत्ता संतुलन बदलने की वास्तविक आवश्यकता दिखाई नहीं देती। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के पास सुरक्षित बहुमत है और असहमति की किसी भी स्थिति में झामुमो अपने दम पर सरकार चलाने की स्थिति में है। कांग्रेस भी भाजपा को रोकने के लिए बाहर से समर्थन देने की मजबूरी में होगी, लेकिन राजनीति केवल अंकगणित नहीं होती। यह परिस्थितियों, दबावों और मौके की समझ का भी खेल है। 

हाल के दिनों में हेमंत सरकार की मुश्किलें बढ़ी हैं क्योंकि विस चुनाव के दौरान किए गए कई वादे वित्तीय संकट के कारण अधर में लटके हुए हैं। मइयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2,500 रुपये प्रतिमाह देने और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 3,200 रुपये प्रति क्विंटल करने के वादे को पूरा करने में सरकार को दिक्कत आ रही है। केंद्र से पर्याप्त धन के बिना इन्हें पूरा करना कठिन है। ऐसे में भाजपा से निकटता झामुमो के लिए व्यावहारिक विकल्प है। 

Read More.. Deoghar News: प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने की आत्महत्या, गांव में सनसनी

दूसरी ओर, भाजपा भी राज्य में अपने राजनीतिक समीकरण दुरुस्त करने के दौर से गुजर रही है। विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद पार्टी का आंतरिक आकलन है कि मौजूदा राजनीतिक संतुलन में लौटना उसके लिए आसान नहीं होगा। भाजपा की आदिवासी समाज में पकड़ कमजोर हुई है और राजनीतिक जमीन भी सिकुड़ती दिख रही है। 

Read More.. Dhanbad News: सिंदरी में रामनवमी पर गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, संकट मोचन मंदिर में भव्य आयोजन

ऐसे में झामुमो से दोस्ती का रास्ता खुलता है तो वह भाजपा को नई ताकत दे सकता है। कम से कम यह संदेश तो अवश्य जाएगा कि पार्टी राज्य की प्रमुख सामाजिक श्रेणियों के साथ संवाद और साझेदारी के लिए तैयार है। भाजपा के साथ सकारात्मक रिश्ते की चर्चा होने की अटकलें इससे भी लगाई जा रही हैं कि झारखंड की राजनीति में दो विपरीत ध्रुव माने जाने वाले हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी पिछले कुछ महीनों से असामान्य रूप से शांत हैं। सूत्रों का दावा है कि झारखंड की राजनीति उस मोड़ पर खड़ी है, जहां किसी भी क्षण सत्ता सियासत के नए शक्ति-संतुलन की घोषणा हो सकती है।

Read More.. रामनवमी पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का संदेश, सद्भाव से बनाएं पर्व ऐतिहासिक

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

कौन है भीम राम? जिसने भगताइन के कहने पर विष्णुगढ़ की बच्ची का सिर पत्थर से मारकर कुचला कौन है भीम राम? जिसने भगताइन के कहने पर विष्णुगढ़ की बच्ची का सिर पत्थर से मारकर कुचला
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
कुसुंबा कांड पर भड़के डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी
Deoghar News: पुलिस ने तस्करों की कार से कुल 33 किलो अवैध गांजा सफलतापूर्वक बरामद किया
Giridih News: सिहोडीह में धूमधाम से मना हनुमान जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद
गिरफ्तार भीम राम, भाजपा कार्यकर्ता नहीं, सभी दोषियों को मिले फांसी की सजा: आदित्य साहू
Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत
Palamu News: MMCH में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now