‘बिहार मतलब नीतीश’ पोस्टर ने बढ़ाई हलचल, नतीजों से पहले ही टाइगर मोड ऑन
पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना शुक्रवार से जारी है। राष्ट्रीय जनतातांत्रिक गठबंधन (राजग) रुझानों में स्पष्ट बढ़त बनाता दिख रहा है। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर लगे एक पोस्टर ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।
मुख्यमंत्री के आवास के बाहर लगे पोस्टर में साफ लिखा नजर आ रहा है "बिहार का मतलब नीतीश कुमार"। आज सुबह लगा यह पोस्टर ऐसा माहौल बनाता दिखा कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) समर्थकों के लिए "टाइगर" यानी नीतीश कुमार अब भी केंद्र में हैं, न कि हाशिये पर।
इससे पहले जो पोस्टर लगाया गया था, उसकी चर्चा भी तेज थी, उस पोस्टर में नीतीश कुमार एक बाघ के साथ खड़े दिख रहे हैं और बड़े अक्षरों में लिखा है "टाइगर अभी जिंदा है"। फिल्मी अंदाज में तैयार किया गया आज का यह पोस्टर साफ तौर पर शक्ति और प्रभाव का संदेश देता है।
इस बीच पोस्टर लगते ही जदयू कार्यकर्ता नीतीश कुमार के आवास के बाहर जुट गए। वहां उपस्थित कार्यकर्ता ने कहा, "रुझान आया है, पर संदेश साफ है, नीतीश जी राजनीति के असली टाइगर हैं।" पोस्टर लगने के बाद राहगीर भी गाड़ी रोककर उसकी तस्वीरें लेने लगे। कई लोग सिर्फ यह "टाइगर पोस्टर" देखने घरों से बाहर आए, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर छा गया।
चुनाव आयोग की ओर से अबतक आए आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 197 सीटों पर आगे चल रहा है।
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
