JSSC, CGL परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराकर बेरोजगार युवाओं को न्याय दिलाए हेमंत सरकार: बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी ने JSSC, CGL परीक्षा पेपर लीक मामले में हेमंत सरकार पर साधा निशाना
बाबूलाल मरांडी ने JSSC, CGL परीक्षा में हुई बड़े पैमाने पर धांधली, पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की मांग दोहराई। मरांडी ने कहा कि JSSC, CGL परीक्षा में हुए पेपर लीक और सीटों की खरीद-फरोख्त को छुपाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके भ्रष्ट अधिकारियों ने हर संभव हथकंडा अपनाया।
रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JSSC, CGL परीक्षा में हुई बड़े पैमाने पर धांधली, पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की मांग दोहराई। मरांडी ने कहा कि JSSC, CGL परीक्षा में हुए पेपर लीक और सीटों की खरीद-फरोख्त को छुपाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके भ्रष्ट अधिकारियों ने हर संभव हथकंडा अपनाया। लेकिन अब अदालत में उनकी करतूतें उजागर हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आधी रात को इंटरनेट बंद करना, लाखों रुपये के लेन-देन के सबूत मिलना और मुख्यमंत्री द्वारा बिना किसी ठोस जांच के आयोग को क्लीन चिट देना इस पूरे षड्यंत्र की ओर इशारा करता है। पेपर लीक का सीधा संबंध मुख्यमंत्री के करीबी लोगों से लेकर नेपाल तक सक्रिय दलालों से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच ही अंतिम विकल्प है। साजिशकर्ता चाहे कितने भी ताक़तवर क्यों न हों, उनके पापों का हिसाब होगा... छात्रों का संघर्ष जरूर सफल होगा।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
