Hazaribagh News: बड़कागांव प्रखंड में स्वर्गीय शिबू सोरेन फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
बिजली पानी एवं रोड की समस्या को लेकर डीसी से मुलाकात कर समाधान कराऊंगा: संजय सिंह
फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को खस्सी एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
हजारीबाग: बड़कागांव प्रखंड के गोन्दलपुरा पंचायत अन्तर्गत अतिसुदूर ग्रामीण क्षेत्र सेहदा गांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव बेदीया के नेतृत्व में स्वर्गीय शिबू सोरेन फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि बड़का गांव झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष, जिला श्रमिक संघ के सचिव संजय सिंह का आदिवासी समुदाय के द्वारा पारंपरिक तरीके ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया एवं सुखवा पत्ता से बनाए गए मुकुट एवं माला पहनाया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
उद्घाटन मैच में सेहदा फुटबॉल टीम ने टीलहवा फुटबॉल टीम को दो के मुकाबले 6 गोल से पराजित कर दूसरे दौर में पहुंचा। प्रतियोगिता में कुल 16 टीम भाग ले रही हैं। फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को खस्सी एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

मंच संचालन इंद्रदेव राम ने किया। मौके पर आयोजक टीम में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के पंचायत अध्यक्ष चुरामन गंझु, सचिव राजेश हंसदा, संजय भुईंया, मुखिया बासुदेव यादव, फलेंद्र गंझु, विजय सोरेन, बैजनाथ कुमार, विकास भोक्ता, सुरेश हंसदा, नरेश यादव, विजेंद्र हंसदा, अजय हंसदा, महेश गंझु, कैलाश गंझु, दीपक हेंब्रम, प्रदीप हेंब्रम, लखन गंझु, महालाल हेंब्रम, नरेश भोक्ता, महादेव गंझु, राजकुमार मरांडी, अनिल गंजू ,कृष्णा भोक्ता, विनोद हंसदा, प्रदीप हंसदा, राजकुमार मरांडी, आनंद हेंब्रम, प्रकाश कुमार आदि उपस्थित थे।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
