Hazaribagh News: मुख्यमंत्री उत्क्रमित बालिका विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक का विधिवत उद्घाटन

शिक्षा समाज निर्माण की नींव है : विधायक प्रदीप प्रसाद

Hazaribagh News: मुख्यमंत्री उत्क्रमित बालिका विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक का विधिवत उद्घाटन
विधायक को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करती विद्यालय प्राचार्या

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन, विद्यालय प्राचार्या, शिक्षाविद अशोक कुमार, शिक्षकगण, अभिभावक एवं सैकड़ों की संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।

हजारीबाग: विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री उत्क्रमित बालिका विद्यालय, हजारीबाग में आयोजित शिक्षक-अभिभावक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। विधायक ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया और उपस्थित शिक्षकगण, अभिभावक तथा छात्राओं को संबोधित किया।

अपने संबोधन में विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज निर्माण और व्यक्तित्व विकास की सबसे बड़ी आधारशिला है। बच्चों के सर्वांगीण विकास में तीन स्तंभ-शिक्षक, अभिभावक और समाज की अहम भूमिका है। जब ये तीनों मिलकर कार्य करेंगे, तभी बच्चे न केवल शिक्षित होंगे, बल्कि संस्कारित और जिम्मेदार नागरिक भी बनेंगे।

उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे केवल बच्चों के परिणामों पर ध्यान न दें, बल्कि उनकी मेहनत, प्रयास और सीखने की प्रक्रिया को भी समझें और प्रोत्साहित करें। वहीं, शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे विद्यार्थियों को केवल अच्छे अंक दिलाने तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अच्छे इंसान बनाने के लिए शिक्षा दें।

विधायक ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे तक पहुँचे, इसके लिए हम सब मिलकर कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में विधायक प्रदीप प्रसाद ने विद्यालय परिवार और सभी आयोजकों को इस सार्थक पहल के लिए धन्यवाद दिया और विश्वास जताया कि इस बैठक से शिक्षा के प्रति जागरूकता और भी बढ़ेगी तथा छात्राएँ भविष्य में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

Read More.. ओडिशा बस हादसा: नयागढ़ में भीषण दुर्घटना, 5 की मौत, 40 घायल

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन, विद्यालय प्राचार्या, शिक्षाविद अशोक कुमार, शिक्षकगण, अभिभावक एवं सैकड़ों की संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Read More.. बड़ा फर्जीवाड़ा! सूरत में चलता रहा फर्जी पेट्रोल पंप, पुलिस ने दबोचा

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

कौन है भीम राम? जिसने भगताइन के कहने पर विष्णुगढ़ की बच्ची का सिर पत्थर से मारकर कुचला कौन है भीम राम? जिसने भगताइन के कहने पर विष्णुगढ़ की बच्ची का सिर पत्थर से मारकर कुचला
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
कुसुंबा कांड पर भड़के डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी
Deoghar News: पुलिस ने तस्करों की कार से कुल 33 किलो अवैध गांजा सफलतापूर्वक बरामद किया
Giridih News: सिहोडीह में धूमधाम से मना हनुमान जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद
गिरफ्तार भीम राम, भाजपा कार्यकर्ता नहीं, सभी दोषियों को मिले फांसी की सजा: आदित्य साहू
Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत
Palamu News: MMCH में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now