Hazaribagh News: विधायक रोशन लाल चौधरी व निर्मल महतो ने झूमर प्रतियोगिता कौंसी का किया उद्घाटन

प्रतियोगिता में कोदवे रयान की टीम ने जमाया कब्जा

Hazaribagh News: विधायक रोशन लाल चौधरी व निर्मल महतो ने झूमर प्रतियोगिता कौंसी का किया उद्घाटन
File Photo

इस प्रतियोगिता में चानो,  कौंसी, कोदवे, रोयांग, कुररा, खपिया, रिकवा, चैनपुर, बड़कीटांड़, सेहदा, तिलैया आदी कुल 16 टीम ने भाग लिया।

हजारीबाग: बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपूरा पंचायत अंतर्गत के ग्राम कौंसी में ग्राम विकास समिति कौंसी के द्वारा झूमर प्रतियोगिता 2025 का आयोजन सरना स्थल कौंसी में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र कुमार एवं संचालन पूर्व मुखिया श्रीकांत निराला के द्वारा किया गया। झूमर प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी एवं मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने फिता काटकर किया। सर्वप्रथम दोनों विधायक के गांव में पहुंचने पर ग्रामिणों ने ढोल, नगाड़े व फूल माला पहनाकर करमा गीत गाकर स्वागत किया। आजादी के बाद इस गांव में पहली बार एक साथ दो विधायक के आगमन से लोगों में काफी खुशी देखी गई।

मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने लोगों कहा कि झारखंड का प्रमुख प्राकृतिक पर्व करम संस्कृति और आस्था से जुड़ा हुआ है।यह पर्व परिवार की भलाई, समृद्धि और संतान सुख की मंगल कामनाओं से भी जुड़ा हुआ है। हम सभी को संस्कृति को बचाने के लिए ऐसे आयोजन को करते रहना चाहिए।

वहीं मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने कहा कि करम पर्व एक फसल उत्सव है। इस त्यौहार का प्राकृति से भी गहरा संबंध है। लोग पेड़ों की पूजा करते हैं क्योंकि वह उनके जीविका का स्रोत है और वह प्राकृति माता से अपने खेतों को हरा भरा रखने और अच्छी फसल सुनिश्चित करने की प्रार्थना करते हैं। यह संस्कृति के धरोहर को बचाने का प्रयास है। ऐसा प्रतियोगिता होने से आसपास के गांव के लोगों को अपनी प्रतिभा व संस्कृति की झलक दिखाने का मौका मिलता है और लोग अपनी संस्कृति को देख व सीख पाते हैं।

बताते चले की इस प्रतियोगिता में चानो,  कौंसी, कोदवे, रोयांग, कुररा, खपिया, रिकवा, चैनपुर, बड़कीटांड़, सेहदा, तिलैया आदी कुल 16 टीम ने भाग लिया। जिसमें कोदवे रयान की टीम ने जीत हासिल कर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया।और प्रथम पुरस्कार बड़ा बकरा का हकदार बना।वहीं द्वितीय पुरस्कार चानो की टीम मंझला बकरा एवं तृतीय पुरस्कार छोटा बकरा दूदिया की टीम ने हासिल किया।तीनों टीम को बकरा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, जिला परिषद सदस्य सुनिता देवी, मुखिया बासुदेव यादव, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष गोतम वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष सोहनलाल मेहता, उपेंद्र महतो, हीरालाल महतो, पारसनाथ महतो, पूरन महतो, तिलेश्वर महतो, जितेंद्र कुमार सहित सैकड़ो महिला पुरुष शामिल थे।

Read More..  Ranchi News: बीआईटी मेसरा में ‘बी-ट्रिक्स 26’ का भव्य आगाज, मैनेजमेंट स्किल्स का होगा प्रदर्शन

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

कौन है भीम राम? जिसने भगताइन के कहने पर विष्णुगढ़ की बच्ची का सिर पत्थर से मारकर कुचला कौन है भीम राम? जिसने भगताइन के कहने पर विष्णुगढ़ की बच्ची का सिर पत्थर से मारकर कुचला
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
कुसुंबा कांड पर भड़के डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी
Deoghar News: पुलिस ने तस्करों की कार से कुल 33 किलो अवैध गांजा सफलतापूर्वक बरामद किया
Giridih News: सिहोडीह में धूमधाम से मना हनुमान जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद
गिरफ्तार भीम राम, भाजपा कार्यकर्ता नहीं, सभी दोषियों को मिले फांसी की सजा: आदित्य साहू
Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत
Palamu News: MMCH में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now