Hazaribagh News: सखिया में विधायक प्रदीप प्रसाद ने ग्रामीणों से की मुलाक़ात, अनेकों समस्याओं का किया समाधान
जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है: प्रदीप प्रसाद
ग्रामीणों ने सड़क, नाली, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं और बिजली से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से बताया।
हज़ारीबाग़: विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप ने प्रसाद रविवार को सदर प्रखंड अंतर्गत सखिया पंचायत पहुँचे और वहाँ स्थानीय ग्रामीणों से मुलाक़ात की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी समस्याओं तथा क्षेत्र की आवश्यकताओं को विधायक के समक्ष रखा। ग्रामीणों ने सड़क, नाली, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं और बिजली से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से बताया।
विधायक ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि इन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों और पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कदम उठाए जाएँगे। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए मैं निरंतर प्रयासरत हूँ। ग्रामीणों ने विधायक की इस पहल और संवेदनशीलता की सराहना की और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण शीघ्र होगा।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
