मुख्यमंत्री के ‘बैल’बयान पर भाजपा सांसद आदित्य साहू ने किया पलटवार
हेमंत सरकार बैल के सींग की मार झेलने को तैयार रहे: आदित्य साहू
साहू ने चेतावनी दी कि बैल के अपमान का बदला जनता जरूर लेगी और हेमंत सरकार को बैल के सींग की मार झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए।
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ‘बैल’ वाले बयान पर भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की नजरों में जो बैल है, वह कोई आम व्यक्ति नहीं, बल्कि लाखों जनता द्वारा चुना गया जनप्रतिनिधि और आदिवासी समाज का अग्रणी नेता है।
साहू ने कहा कि बैल गांव, गरीब और किसान की पहचान है। करोड़ों लोगों का पेट भरने में बैल का महत्वपूर्ण योगदान है, लेकिन कुछ लोग बैल से काम लेने के बाद उसके महत्व को भूल जाते हैं और अहंकार में चूर होकर अपमानजनक बातें करने लगते हैं।

साहू ने चेतावनी दी कि बैल के अपमान का बदला जनता जरूर लेगी और हेमंत सरकार को बैल के सींग की मार झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जनता अब लूट, झूठ और भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। बालू, पत्थर और खनिज की लूट मची है। युवा निराश हैं, महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं और अब तो राज्य की बेटियां विद्यालयों में भी सुरक्षित नहीं हैं।
साहू ने कहा कि जनता अब ऐसे हालात से राज्य को उबारने के लिए कमर कस चुकी है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
