Hazaribagh News: नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल संपन्न, पिंडराही और जमुआरी बनीं विजेता

1-0 से हराकर जीता खिताब

Hazaribagh News: नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल संपन्न, पिंडराही और जमुआरी बनीं विजेता
मौके पर मौजूद खिलाडी एवं नेता

विजेता टीम को ₹25,000 का चेक और एक ट्रॉफी मिली, जबकि उप-विजेता टीम को ₹15,000 का चेक और ट्रॉफी दी गई।

हजारीबाग: कटकमदाग मैदान में आयोजित सांसद खेल महोत्सव-2025 के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। लड़कों के वर्ग में, पिंडराही टीम ने कड़े मुकाबले में सिरका टीम को 1-0 से हराकर खिताब जीता। वहीं, लड़कियों के वर्ग में, जमुआरी की टीम ने फतहा को 1-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह ने विजेता और उप-विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। लड़कों की विजेता टीम को ₹25,000 का चेक और एक ट्रॉफी मिली, जबकि उप-विजेता टीम को ₹15,000 का चेक और ट्रॉफी दी गई। इस जीत के बाद, विजेता टीम के खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और अपने गाँव लौटे।

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए श्रद्धानंद सिंह ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन की भावना जगाता है और फुटबॉल जैसे खेल शारीरिक व मानसिक विकास के लिए बेहद फायदेमंद हैं। उन्होंने सांसद मनीष जायसवाल की पहल की सराहना करते हुए कहा कि नमो फुटबॉल टूर्नामेंट अब पूरे हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में लोकप्रिय हो चुका है और इसने एक ऐतिहासिक रूप ले लिया है।

मैच से पहले, अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल पर किक मारकर मैच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, हजारीबाग के सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, सह सांसद प्रतिनिधि विनोद झुनझुनवाला, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष इंद्रनारायण कुशवाहा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेणुका साहू सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट की सराहना की और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

Read More..  Ranchi News: बीआईटी मेसरा में ‘बी-ट्रिक्स 26’ का भव्य आगाज, मैनेजमेंट स्किल्स का होगा प्रदर्शन

इस सफल आयोजन में आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील यादव, सचिव अरुण कुमार राणा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, प्रबंधक कविंद्र यादव, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि मिथिलेश यादव, दीपक कुमार पंडित, बसंत यादव, वीरेंद्र कुमार और अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस मौके पर मूलचंद साव, विनोद कुमार बिगन, जीवन मेहता, कृष्णा मेहता, दामोदर सिंह, तनवीर अहमद, महेश प्रसाद, तुलसी कुशवाहा, कमल साव, लखन गोप, धीरज राणा, मोहन गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Read More.. Sahebganj News: मंडरो फॉसिल्स पार्क में छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

कौन है भीम राम? जिसने भगताइन के कहने पर विष्णुगढ़ की बच्ची का सिर पत्थर से मारकर कुचला कौन है भीम राम? जिसने भगताइन के कहने पर विष्णुगढ़ की बच्ची का सिर पत्थर से मारकर कुचला
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
कुसुंबा कांड पर भड़के डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी
Deoghar News: पुलिस ने तस्करों की कार से कुल 33 किलो अवैध गांजा सफलतापूर्वक बरामद किया
Giridih News: सिहोडीह में धूमधाम से मना हनुमान जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद
गिरफ्तार भीम राम, भाजपा कार्यकर्ता नहीं, सभी दोषियों को मिले फांसी की सजा: आदित्य साहू
Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत
Palamu News: MMCH में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now