बाबूलाल मरांडी के साथ दिखा CCTV फुटेज, कांग्रेस नेता बोले, कोई लेनदेन नहीं हुआ

बाबूलाल मरांडी के साथ दिखा CCTV फुटेज, कांग्रेस नेता बोले, कोई लेनदेन नहीं हुआ
CCTV फुटेज की एक तस्वीर.

रांची: पिछले एक दिन से कुछ न्यूज़ चैनलों द्वारा एक सीसीटीवी फुटेज प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें मैं और बाबूलाल मरांडी जी दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो विधानसभा परिसर का है तथा दिनांक 10 दिसंबर 2025, लगभग सुबह 11 बजे का है, उस समय का, जब वहां विधायक, मीडिया और प्रशासनिक कर्मियों की नियमित उपस्थिति रहती है। यह कोई सुनसान स्थान नहीं है, बल्कि विधानसभा के उसी गेट के सामने का सीसीटीवी फुटेज है, जहां से प्रतिदिन सभी विधायक आवागमन करते हैं।

दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा झूठा और भ्रामक नैरेटिव गढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। मुझे नहीं पता कि इसके पीछे कौन है और किस उद्देश्य से मेरे विरुद्ध ऐसी साजिश रची जा रही है, लेकिन बिना मेरा पक्ष जाने, एकतरफा ढंग से आरोप गढ़कर मेरी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास अत्यंत पीड़ादायक है। तथ्यों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करना और अधूरी जानकारी के आधार पर खबरें चलाना किसी भी रूप में न्यायोचित नहीं कहा जा सकता।

जहां तक इस सीसीटीवी फुटेज का प्रश्न है, तो यह दावा कि मैं बाबूलाल मरांडी जी को कोई पेनड्राइव सौंप रहा हूं, पूरी तरह असत्य, निराधार और कल्पनाजन्य है।

वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि बाबूलाल मरांडी जी के साथ मेरी बातचीत एक अख़बार में प्रकाशित खबर को लेकर हो रही है। उस विषय को मैं स्वयं भी विधानसभा में उठाने वाला था, किंतु बाबूलाल मरांडी जी ने उसे पहले ही सदन में उठा दिया था। इसके पश्चात जब मैं विधानसभा परिसर से बाहर निकला उसी गेट से जहां से अधिकांश विधायक निकलते हैं तो संयोगवश उसी अख़बार में छपी खबर को लेकर उनके साथ चर्चा हुई। किसी भी प्रकार की कोई वस्तु सौंपने-लेने की बात पूर्णतः असत्य है।

Read More.. Ranchi News: जेएफटीए में 13वें छोटानागपुर नाट्य महोत्सव का गरिमामय शुभारंभ

यह स्थान विधानसभा का सार्वजनिक गलियारा है, जहां हर समय विधायक, मीडिया, पुलिस एवं कर्मचारी मौजूद रहते हैं और चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। मेरे एक हाथ में मोबाइल और अख़बार था तथा दूसरे हाथ में रुमाल। पूरी बातचीत दिन के उजाले में, एक सार्वजनिक खबर को लेकर ही हो रही थी।

Read More.. Jamshedpur News: सनातन सदन और गोसेवा केंद्र का भूमिपूजन, सरयू राय की बड़ी पहल

अब स्वयं सोचिए, यदि मेरी कोई अनुचित मंशा होती, तो क्या मैं इतनी सार्वजनिक जगह पर, इतने लोगों की मौजूदगी में और सीसीटीवी निगरानी के बीच ऐसा कोई कृत्य करता, जिसकी फुटेज अगले ही दिन सामने आ जाए? यह सामान्य विवेक से भी परे है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वीडियो को ध्यान से देखें और स्वयं तय करें कि वहां कोई लेन-देन हो रहा है या केवल एक सार्वजनिक विषय पर चर्चा।

Read More.. Sahebganj News: मंडरो फॉसिल्स पार्क में छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण

यह पूरा प्रकरण एक सुनियोजित षड्यंत्र की ओर संकेत करता है। सच्चाई यह है कि जब से मैंने कांग्रेस जॉइन की है, तब से एक विशेष लॉबी लगातार मुझे रोकने और बदनाम करने का प्रयास कर रही है। यही वह लॉबी है जिसने कभी बिरसा कांग्रेस के निर्माण का प्रयास किया, कभी कांग्रेस विधायकों को तोड़ने की कोशिश की और पिछले विधानसभा कार्यकाल में हमारे मर्जर को रोकने में भी भूमिका निभाई।

खैर, वे अपना षड्यंत्र जारी रखें। जहां तक जनता के हित से जुड़े सवाल उठाने की बात है यदि इससे किसी को असुविधा होती है, तो मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि जब तक जीवित रहूंगा, जनता की आवाज़ बनकर मजबूती से खड़ा रहूंगा।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

कौन है भीम राम? जिसने भगताइन के कहने पर विष्णुगढ़ की बच्ची का सिर पत्थर से मारकर कुचला कौन है भीम राम? जिसने भगताइन के कहने पर विष्णुगढ़ की बच्ची का सिर पत्थर से मारकर कुचला
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
कुसुंबा कांड पर भड़के डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी
Deoghar News: पुलिस ने तस्करों की कार से कुल 33 किलो अवैध गांजा सफलतापूर्वक बरामद किया
Giridih News: सिहोडीह में धूमधाम से मना हनुमान जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद
गिरफ्तार भीम राम, भाजपा कार्यकर्ता नहीं, सभी दोषियों को मिले फांसी की सजा: आदित्य साहू
Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत
Palamu News: MMCH में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now